1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीबी के निधन से टूटे सलमान खान, छूट गया 42 सालों का साथ, बोले- 'जाना सबको है'

करीबी के निधन से टूटे सलमान खान, छूट गया 42 सालों का साथ, बोले- 'जाना सबको है'

सुपरस्टार सलमान खान गहरे दुख से गुजर रहे हैं। सुपरस्टार के करीबी दोस्त सुशील कुमार की मौत ने उन्हें बुरी तरह हिला दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना हाल बयां किया है करते हुए सुशील कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

salman khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@BEINGSALMANKHAN सलमान खान के करीबी सुशील कुमार का निधन।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के करीबी दोस्त सुशील कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। खुद सुपरस्टार ने एक पोस्ट साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है और अपना दर्द बयां किया है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर सुशील कुमार के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने सबसे करीबी दोस्त के निधन पर शोक व्यक्त किया। सुपरस्टार ने अपने पोस्ट में बताया कि वह सुशील को अपना दोस्त मानते थे और 42 सालों से दोनों एक-दूसरे को जानते थे। भाईजान ने अपने पोस्ट में ये भी बताया है कि वह चाहकर भी सुशील के जाने के बाद रो नहीं पा रहे हैं। उनकी जिंदगी में सुशील एक अधूरापन और यादें छोड़ गए हैं। सलमान खान के पोस्ट में उनका दर्द साफ तौर पर नजर आ रहा है।

सुशील कुमार के निधन से सदमे में सलमान खान

सलमान खान ने रविवार को देर रात इंस्टाग्राम पर सुशील कुमार के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और साथ ही एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने अपनी 42 साल की दोस्ती का जिक्र करते हुए शेयर अपना दर्द बयां किया है। अपने पोस्ट में सलमान खान ने लिखा- 'ये आदमी 42 सालों से मेरा भाई था, सबसे अच्छा, सबसे दयालु, सबसे ज्यादा मददगार, चाहे कितनी भी मुश्किल में क्यों न हो, हमेशा मुस्कुराता, नाचता रहता था और सबसे बुरे हालात में भी उसे कोई दर्द या तनाव नहीं होता था। चाहे आर्थिक, भावनात्मक या शारीरिक किसी भी तरह की परेशानी क्यों न हो, वो हमेशा कहता था कि फर्क नहीं पड़ता, दर्द सब ठीक होगा।'

सब चला जाता है- सलमान खान

सलमान अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं- 'उनका नाम सुशील कुमार था, या कम से कम 5 मिनट पहले तक तो यही था। अलविदा भाई, तुमने एक मर्द की तरह जिंदगी जी और मौत को एक हैवीवेट चैंपियन की तरह चुनौती दी। तुम्हारे लिए कोई आंसू नहीं भाई, सिर्फ यादें और हंसी। मेरा प्रा मुस्कुराते हुए इस दुनिया से चला गया। शाबाश भाई! कोई पहले, कोई बाद में, एक दिन तो सबको जाना है, पता नहीं कब और कैसे, तो कुछ करके जाओ। अब अपनी सिगरेट और व्हिस्की का आनंद लो, चियर्स भाई, मुझे लगता है मैं तुम्हें बहुत याद करूंगा।'

मौत पर सलमान खान के विचार

एक अन्य पोस्ट में सलमान खान ने मौत पर अपने विचार साझा किए हैं। इस पोस्ट में सुपरस्टार ने लिखा- 'जिसको जाना है, उसे कभी मत रोको। जिसको उसे बुलाना है, वो जाएगा ही। बुलाने के चार कारण हैं। 1- आखिर में सबको जाना ही है। 2- अच्छे आदमी को जल्दी बुला लिया जाता है। 3- आपने मदर अर्थ का रेंट, ईएमआई, जीएसटी नहीं भरा है तो वो भरने का एक चांस है। 4- लास्ट में वो जाता है जो गंदा, करप्ट और बेइमान होता है। वो आखिरी में जाते हैं तो हम उनके लिए इंतजार करेंगे।'

काश मैं रो पाता- सलमान खान

सलमान आगे लिखते हैं- 'पहले गलत आदमी का सिर भीड़ में उठता था तो वो काट दिया जाता था, ये कब हुआ? कर्म का फल मिलता है और उन्हें कोई परवाह नहीं। मजे करो, मेरे भाई। तुम इस दुनिया से चले गए। अपनी पत्नी से बात करो, उसे पता है तुम उसे वहां किसी और के लिए छोड़ गए हो। काश मैं रो पाता, गुस्सा कर पाता, जो मैं आसानी से कर लेता हूं वो भी बिना एक आंसू के। मैं देख रहा हूं लोग सोशल मीडिया पर 'RIP' लिख रहे हैं। तुम जा चुके हो दोस्त। और मैं तु्म्हे सिर्फ एक शरीर नहीं कहूंगा, क्योंकि तुम वो थे ही नहीं। मैं तुम्हे सुशील कुमार कहूंगा। नो रेस्ट इन पीस, मजे करो, चीयर्स, ब्रो! अच्छा भला चल रहा था, तू मेरा लिवर और किडनी खराब करेगा। और ये फोटो वो है जो मैं हूं।'

ये भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट दीपिका का पूरा ख्याल रख रहे हैं शाहरुख खान, 'किंग' के सेट से वायरल हुआ वीडियो, सुपरस्टार का दिखा केयरिंग अंदाज
ब्लॉकबस्टर्स के बेताज बादशाह हैं एक्टर विजय, इन 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को किया धुआं-धुआं, एक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें

Latest Bollywood News