1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्लॉकबस्टर्स के बेताज बादशाह हैं एक्टर विजय, इन 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को किया धुआं-धुआं, एक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें

ब्लॉकबस्टर्स के बेताज बादशाह हैं एक्टर विजय, इन 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को किया धुआं-धुआं, एक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 04, 2026 10:51 am IST,  Updated : May 04, 2026 10:51 am IST

तमिलनाडु चुनाव नतीजे के रुझानों में टीवीके यानी विजय की पार्टी आगे चल रही है और इसी के साथ विजय ने वो कमाल कर दिखाया है जो अब तक कमल हासन और रजनीकंत जैसे सुपरस्टार नहीं कर पाए हैं।

actor vijay- India TV Hindi
थलापति विजय। Image Source : INSTAGRAM/@ACTORVIJAY

तमिलानाडु की राजनीति में सिनेमा का जबरदस्त तड़का लग चुका है। 2026 के विधानसभा चुनाव में कई स्टार राजनीतिक मैदान में उतर चुके हैं। आर सरतकुमार, उदयनिधि स्टालिन से लेकर सुपरस्टार थलापति विजय तक चुनावी मैदान में हैं, जिसके चलते ये तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। इस बीच विजय ने सियासी कुरुक्षेत्र में कुछ ऐसा कर दिखाया है जो अब तक कोई अन्य सुपरस्टार नहीं कर पाए। 2024 में उन्होंने औपचारिक तौर पर राजनीति में प्रवेश किया था। अब सुपरस्टार की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु में 82 सीटों पर बढ़त के साथ इतिहास रच दिया है। इस बीच चलिए थलापति विजय की कुछ फिल्मों पर भी नजर डालते हैं और उन 8 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने विजय को ब्लॉकबस्टर फिल्मों का बेताज बादशाह बना दिया।

घिल्ली थी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

 2024 में रिलीज हुई विजय की फिल्म 'घिल्ली' ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म में विजय के साथ तृषा कृष्णन लीड रोल में नजर आई थीं। ये फिल्म अपनी तेज रफ्तार वाली कहानी और दिल दहला देने वाले एक्शन सींस के चलते खूब पसंद की गई। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने इसे री-रिलीज करने का फैसला लिया और 20 साल बाद 2024 में री-रिलीज होने पर इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्मों में से एक बन गई। अगर आप विजय की ये फिल्म देखना चाहते हैं तो ये ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी मौजूद है।

मास्टर ने की छप्परफाड़ कमाई

विजय की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोरोना काल के दौरान रिलीज हुई सुपरस्टार की फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। इस फिल्म ने कोविड काल के दौरान 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म में जहां विजय नायक तो वहीं विजय सेतुपति ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। इन दोनों स्टार्स के अलावा फिल्म में मालविका मोहनन, एंड्रिया जेरेमिया और अर्जुन दास जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं। फिल्म की कहानी जॉन दुरैराज उर्फ जेडी नाम के एक शराबी प्रोफेसर की है, जो एक बाल सुधार गृह में रह रहे बच्चों को तीन महीने पढ़ाने का काम लेता है। इसी दौरान उसका सामना भवानी नाम के एक गैंगस्टर से होता है, जो बच्चों को अपने फायदे के लिए बलि का बकरा बनाता है।

सरकार ने भी कूटे नोट

2018 में रिलीज हुई विजय की 'सरकार' ने भी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म में विजय के साथ कीर्ति सुरेश लीड रोल में थीं और दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब ये फिल्म ओटीटी पर भी मौजूद है। तो अगर आप थलापति विजय की सरकार देखना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

बिगिल ने बजाया बिगुल

300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली विजय की फिल्म 'बिगिल' भी उनके स्टारडम का जीता-जागता उदाहरण है। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था। फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर के बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की हत्या कर देता है। वो फुटबॉलर बनना चाहता था, लेकिन फिर अपना सपना छोड़ देता है और बाद में महिला फुटबॉल टीम का कोच बन जाता है और अपनी अधूरी मंजिल को हासिल करता है। अगर आप थलापति विजय की ये फिल्म देखना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ये ब्लॉकबस्टर देखी जा सकती है।

मर्सल का कलेक्शन भी था शानदार

एक्टर विजय ने बैक टू बैक ऐसी फिल्में दी हैं, जिनका कलेक्शन 200 करोड़ से ज्यादा रहा है। 'मर्सल' भी इन्हीं फिल्मों में से एक है। 2017 में रिलीज हुई इस एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब त260 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसी के साथ ये विजय की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई। एक्शन-थ्रिलर फिल्म मेडिकल इंडस्ट्री में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करती है। खास बात तो ये है कि इस फिल्म में विजय ने ट्रिपल रोल (पिता और दो बेटे) की भूमिका निभाई। जहां, एक बेटा मारन पांच रुपये में मरीजों का इलाज करता है तो वहीं दूसरा बेटा वेट्री अपने माता-पिता की मौत का बदला लेने पर आतुर रहता है।

वारिसु ने तोड़े रिकॉर्ड

विजय की 'वारिसु' ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी। 2023 में रिलीज हुई ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा है, जिसने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म में विजय ने विजय राजेंद्रन नाम का किरदार निभाया है, जो अपने पिता के बीमार पड़ने के बाद टूटे घर को जोड़ने और परिवार को संभालने के लिए घर वापस आता है। फिल्म ड्रामा और इमोशंस से भरी है।

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (The GOAT)

इस एक्शन थ्रिलर ने तो बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ये एक साइंस-फिक्शन एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें विजय ने डबल रोल निभाए हैं। फिल्म की कहानी एक पूर्व स्पेशल एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी गलतियों को ठीक करने और अपने परिवार को खतरे से बचाने के लिए फिर फील्ड में वापसी करता है।

लियो का धमाका

2023 में रिलीज हुई 'लियो' विजय की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस ब्लॉकबस्टर ने बॉक्स ऑफिस पर 623 करोड़ का कलेक्शन करते हुए सबको चौंका दिया था। इस एक्शन थ्रिलर की कहानी हिमाचल प्रदेश में रहने वाले पार्थिबन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कैफे का मालिक और एनिमल लवर है। इस फिल्म की कहानी में तब ट्विस्ट आता है जब एक गैंगस्टर पार्थिबन को लियो दास समझ लेता है और फिर अपने परिवार की सेवा के लिए उसे अपने हिंसक अतीत का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ेंः नोबेल शांति पुरस्कार की रेस में असली 'पैडमैन' मुरुगनाथम, बदली महिलाओं की जिंदगी, अक्षय कुमार ने बनाई फिल्म

मां-पापा बनने के बाद पहली बार साथ दिखे कैटरीना-विक्की, ऑल ब्लैक लुक में प्यारी लगीं न्यू मॉमी, फैन बोले- 'ईद का चांद'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन