'सनम तेरी कसम' के लिए मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने अपने पति अमीर गिलानी के साथ अपने बेटे के जन्म की घोषणा करके अपने प्रशंसकों को सरप्राइज कर दिया। इस कपल के घर पहले बच्चे के रूप में बेटे का जन्म हुआ है, जिसका नाम सैयद अजमर हुसैन कमाल गिलानी रखा गया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ बेटा का एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है और लगो उसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
मावरा होकेन और अमीर गिलानी माता-पिता बने
मावरा ने X (ट्विटर) पर अपने फॉलोअर्स के साथ यह खुशी की खबर शेयर की। उन्होंने अस्पताल का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके नवजात बेटे और अमीर की झलक देखने को मिली। वीडियो में अमीर अपने बच्चे के कानों में अजान देते हुए नजर आए, जो नवजात के स्वागत की मुस्लिम परंपरा का हिस्सा है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया।
मावरा होकेन ने अपने बेटे के नाम का मतलब बताया
एक्ट्रेस मावरा होकेन ने अपने बेटे 'सैयद अजमर हुसैन कमाल गिलानी' के नाम का अर्थ भी बताया। उनके कैप्शन के अनुसार 'अजमर' का मतलब 'शेर' होता है। उन्होंने अपने बेटे को 'हमारे जंगल का राजा, हमारा गर्व और हमारा सबसे अनमोल खजाना' बताया। सोशल मीडिया पर जैसे ही उन्होंने यह खबर शेयर की। उन्हें बधाई संदेशों और शुभकामनाओं की झड़ी लग गई।
मावरा होकेन और अमीर गिलानी की शादी
मावरा और अमीर ने पिछले साल 25 फरवरी को एक पारंपरिक मुस्लिम समारोह में शादी की थी। यह जोड़ी कई पाकिस्तानी टीवी नाटकों में एक साथ काम भी कर चुकी है।
री-रिलीज होते ही की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
फिल्म को विनय सपरू ने डायरेक्ट किया था। 19 करोड़ रुपयों के बजट से बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड महज 15 करोड़ रुपयों की कमाई पर सिमट गई थी। फिल्म ने री-रिलीज के पहले दिन 1.3 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते ही 20 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया।
मावरा होकेन का बॉलीवुड सफर
इस बीच मावरा ने 2016 में रोमांटिक ड्रामा 'सनम तेरी कसम' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे भी थे। जब यह फिल्म पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन धीरे-धीरे इसके अपने वफादार प्रशंसक बन गए। हालांकि, हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन स्टारर 'सनम तेरी कसम' 9 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
ये भी पढ़ें - बैन के दो महीने बाद दिखने लगा इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम, दे चुकी है बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्म
Latest Bollywood News