1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाकिस्तानी हीरोइन की फिल्म ने भारत में रचा इतिहास, तुम्बाड़ का भी तोड़ा रिकॉर्ड, 9 साल बाद बदले किस्मत के सितारे

पाकिस्तानी हीरोइन की फिल्म ने भारत में रचा इतिहास, तुम्बाड़ का भी तोड़ा रिकॉर्ड, 9 साल बाद बदले किस्मत के सितारे

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 25, 2025 05:49 pm IST,  Updated : Feb 25, 2025 05:49 pm IST

पाकिस्तानी हीरोइन मारवा होकेन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। ये फिल्म तुम्बाड़ के री-रिलीज कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

Marwa hocne- India TV Hindi
मारवा होकेन Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की एक फिल्म 9 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो धमाका हो गया। वेलेनटाइन पर रिलीज हुई इस फिल्म ने री-रिलीज के बाद 53 करोड़ रुपयों की कमाई कर इतिहास रच गया। पाकिस्तानी हीरोइन की इस फिल्म भारत में री-रिलीज के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं इस फिल्म ने 'तुम्बाड़' के तूफान के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म का नाम है 'सनम तेरी कसम' और ये रिलीज हुई थी 2016 में। हालांकि रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। 

री-रिलीज पर फिल्म के किया धमाका

वहीं 'सनम तेरी कसम' एक बार फिर से 9 साल बाद सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म पूरे 9 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने री-रिलीज के पहले दिन 1.3 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन से इस फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती गई और 1.46 करोड़ रुपयों की कमाई कर डाली। फिल्म ने पहले हफ्ते ही 20 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया। अब तक फिल्म ने पूरे 53 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। 'सनम तेरी कसम' भारत की पहली फिल्म बन गई है जिसने री-रिलीज के बाद 50 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की है। 

तुम्बाड़ के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड की फिल्म तुम्बाड़ अब तक की सबसे बड़ी री-रिलीज हिट रही थी। तुम्बाड़ बीते साल सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देने आई थी और 32 करोड़ रुपयों की कमाई करने में सफल रही थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि रिलीज के समय ये फिल्म फ्लॉप रही थी। लेकिन इसकी तारीफ और लोगों की पसंद की वजह से ये फिल्म सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई और हिट रही। अब 'सनम तेरी कसम' ने भी 9 साल बाद दस्तक दी और 53 करोड़ रुपयों की कमाई कर तुम्बाड़ का रिकॉर्ड टूट गया। 

पाकिस्तानी हीरोइन को मिली थी तारीफ

सनम तेरी कसम 5 फरवरी 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को विनय सपरू ने डायरेक्ट किया था। 19 करोड़ रुपयों के बजट से बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड महज 15 करोड़ रुपयों की कमाई पर सिमट गई थी। फिल्म में लीड हीरोइन पाकिस्तानी एक्ट्रेस मारवा होकेन रही थीं। वहीं बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन ने हीरो का रोल निभाया था। इस लवस्टोरी को लोगों ने काफी प्यार दिया था। साथ ही इस फिल्म के सभी गाने भी सुपरहिट रहे थे। अब इस फिल्म ने 9 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में री-रिलीज होकर धमाका कर दिया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन