1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने किसके आगे झुकाया सिर? शेयर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट, लिखा- 'आपके सामने नतमस्तक हूं'

'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने किसके आगे झुकाया सिर? शेयर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट, लिखा- 'आपके सामने नतमस्तक हूं'

सारा अर्जुन ने 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बीच एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने अपने दिल की बात साझा की है। इसी के साथ उन्होंने 'धुरंधर' को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया है।

sara arjunn- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SARAARJUNN सारा अर्जुन।

सारा अर्जुन इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। 20 साल की सारा ने हाल ही में 'धुरंधर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया और पहली ही फिल्म के साथ दर्शकों के दिलों पर छा गई हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता स सारा अर्जुन फूली नहीं समा रही हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 1100 करोड़ का आंकड़ा पार र लिया है। इस बीच सारा अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने दर्शकों को इस फिल्म पर इतना प्यार लुटाने के लिए शुक्रिया कहा है। फिल्म को मिल रहे सपोर्ट के लिए सारा ने अपना आभार व्यक्त किया है।

सारा अर्जुन का पोस्ट

सारा अर्जुन ने अपने पोस्ट में दर्शकों को संबोधित करते हुए लिखा- 'मेरे सबसे बड़े धुरंधर – दर्शक। लंबे समय से यह धारणा बनी हुई है कि दर्शकों में अब लंबी कहानियों को सुनने का धैर्य नहीं रह गया है और सिनेमा का अपना महत्व नहीं रह गया है। लेकिन आपने इसे गलत साबित कर दिया। आपने सभी को दर्शकों की सच्ची शक्ति का एहसास कराया और दिखाया कि जब लोग किसी ऐसी चीज का समर्थन करने के लिए एकजुट होते हैं और जिस पर वे वास्तव में विश्वास करते हैं, तो क्या होता है।'

दर्शकों के प्रति व्यक्त किया आभार

सारा अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं- 'धुरंधर की यह यात्रा आप सभी की बदौलत ही संभव हो पाई है। आपका प्यार, आपका हर पल, इस फिल्म को आगे बढ़ाने में सहायक रहा है और मैं आपका जितना भी धन्यवाद करूं कम है। दर्शकों पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं होता और यही बात इसे खूबसूरत बनाती है। हम अपना सब कुछ देते हैं और इस भरोसे के साथ कि कोई न कोई, कहीं न कहीं, इससे जुड़ेगा। जब यह जुड़ाव होता है, तो यह दुनिया के सबसे सुखद अनुभवों में से एक होता है। मुझे जो प्यार और प्रोत्साहन मिला है, उससे मैं कृतज्ञता से अभिभूत हूं। मैं ईश्वर के सामने और आपके सामने सिर झुकाकर, तहे दिल से आपका धन्यवाद करती हूं।'

सारा ने फैंस पर लुटाया प्यार

'मैं अभी शुरुआत ही कर रही हूं, और जिस फिल्म का मैं हिस्सा हूं और जिस काम को मैं करने की कोशिश कर रही हूं, उसके लिए इतनी जल्दी इस तरह का प्रोत्साहन मिलना मेरे लिए शब्दों से परे है। इससे मुझे ताकत मिलती है। हम जो करते हैं, वह इसलिए करते हैं ताकि कोई न कोई इसे वास्तविक रूप से महसूस कर सके। यह देखकर कि आपने इसे सचमुच महसूस किया, कि कहानी आप तक पहुंची, यह एक ऐसी जीत है जिसका श्रेय मैं नहीं लेती। इसका श्रेय फिल्म निर्माताओं को जाता है। मैं बस इस फिल्म का हिस्सा बनकर आभारी हूं। जैसे ही हम नए साल में कदम रखते हैं, मैं आप सभी को, जो इसे पढ़ रहे हैं, अच्छे स्वास्थ्य, प्यार, विकास, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं देती हूं। मुझे इतना प्यार देने के लिए लिए धन्यवाद। मैं टीम में सबसे छोटी हूं, लेकिन मैं हम सभी की ओर से आपको धन्यवाद देने का साहस कर रही हूं।'

ये भी पढ़ेंः बर्फीली वादियों में पटौदी सिबलिंग्स की मस्ती, सारा ने इब्राहिम के कंधे पर बैठकर दिए पोज, विंटर फैशन से लगाई आग
ट्रेलर पर फिदा हो गए फैन्स, थालापति विजय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी कोहराम? ये रही पूरी डिटेल

Latest Bollywood News