Published : Jan 04, 2026 11:12 am IST, Updated : Jan 04, 2026 11:12 am IST
1/9Image Source : instagram/@saraalikhan95
पटौदी खानदान की शहजादी सारा अली खान इन दिनों वेकेशन पर हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने खूबसूरत वेकेशन की झलक साझा की है। एक्ट्रेस ने बर्फीली वादियों से अपनी वेकेशन की एक फोटो सीरीज शेयर की है, जिसमें उन्हें अपने भाई इब्राहिम अली खान और अन्य दोस्तों के साथ जमकर एंजॉय करते देखा जा सकता है।
2/9Image Source : instagram/@saraalikhan95
अपनी नई वेकेशन फोटोज में कहीं सारा अपने भाई इब्राहिम के साथ मस्ती करती दिखीं तो कहीं दोस्तों के साथ। एक तस्वीर में वह भाई इब्राहिम के कंधे पर बैठकर बर्फीली वादियों में हाथ फैलाए पोज देती नजर आईं।
3/9Image Source : instagram/@saraalikhan95
वहीं एक तस्वीर में सारा और इब्राहिम कड़ाके की ठंड में आग के सामने बैठे दिखाई दिए और दोनों भाई-बहन साथ मिलकर पोज देते दिखे। सारा की ये तस्वीरें अब काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।
4/9Image Source : instagram/@saraalikhan95
एक तस्वीर में सारा अली खान खूबसूरत सा बेज कलर पोंचू पहने हुए बालकनी में बैठकर कॉफी के साथ खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाती नजर आईं।
5/9Image Source : instagram/@saraalikhan95
लेकिन, इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा सारा के जिस लुक की है, वह है उनका डैनिम लुक। सारा ने अपने इस लुक के साथ साबित कर दिया है कि डेनिम लुक कभी भी, कहीं भी फेल नहीं हो सकता, फिर चाहे कितनी ही कड़ाके की ठंड क्यों ना हो।
6/9Image Source : instagram/@saraalikhan95
वहीं एक तस्वीर में सारा ब्राउन कलर का हाईनेक और ब्लैक पैंट पहने बर्फबारी एंजॉय करती दिखीं। सारा ने ये फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मेरी मन्नत, हमेशा नसीब हो ऐसी जन्नत।' सारा के कैप्शन से साफ है कि उन्होंने इन खूबसूरत बर्फीली वादियों में जमकर एंजॉय किया है।
7/9Image Source : instagram/@saraalikhan95
सारा अली खान अपने फैशन के साथ-साथ ट्रेडिशनल लुक्स के लिए भी काफी मशहूर हैं। ढेर सारे वेस्टर्न लुक्स के साथ सारा ने एक ब्लैक कलर वेलवेट सूट में भी अपनी सहेलियों के साथ तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर सुनहरे रंग के धागे से एम्ब्रॉयडरी की गई है और जुत्ती के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया।
8/9Image Source : instagram/@saraalikhan95
सारा के तमाम लुक्स में लोगों की नजर उनकी शॉल पर ढहर गई। मल्टी-कलर वाली इस शॉल में सारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जो उनके टॉप और ट्राउजर वाले लुक को कम्प्लीट कर रहा था।
9/9Image Source : instagram/@saraalikhan95
सारा अली खान ने अपनी एक फोटो के साथ 'वसुधैव कुटुम्बकम' का भी संदेश दिया। एक तस्वीर में उन्हें किसी लोकेशन पर देखा जा सकता है, जहां उनके पीछे 'मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा' का एक बोर्ड है।