1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर' के सामने 10 दिनों से सीना ताने खड़ी है ये साउथ फिल्म, 100 करोड़ क्लब के इतने नजदीक पहुंची हॉरर-कॉमेडी

'धुरंधर' के सामने 10 दिनों से सीना ताने खड़ी है ये साउथ फिल्म, 100 करोड़ क्लब के इतने नजदीक पहुंची हॉरर-कॉमेडी

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की तबाही के बीच आई तमाम फिल्मों ने 1-2 दिन में ही घुटने टेक दिए, लेकिन ये साउथ इंडियन फिल्म है कि धुरंधर की आंधी के बीच भी लगातार दस दिनों से सीना ताने खड़ी है।

sarvam maya- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@NIVINPAULYACTOR 100 करोड़ कलेक्शन के नजदीक पहुंची फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'धुरंधर' ही छाई हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 1 महीना होने को है और अब भी ये लगातार कमाई कर रही है। अब तक ये फिल्म दुनियाभर में 1164 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है और अभी भी इसकी कमाई की रफ्तार थमी नहीं है। 'धुरंधर' को दर्शकों से कितना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के 29वें दिन भी ये 8.75 करोड़ कमाने में सफल रही। 'धुरंधर' के साथ या बाद में रिलीज हुईं तमाम फिल्मों ने इसके सामने घुटने टेक दिए हैं, लेकिन एक फिल्म है जो लगातार 10 दिनों से इसके सामने सीना ताने खड़ी है और अब 100 करोड़ क्लब के नजदीक पहुंच चुकी है। हम बात कर रहे हैं 'सर्वम माया' की, जो बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की आंधी के बीच भी पैर जमाए खड़ी है।

बॉक्स ऑफिस पर 'सर्वम माया' की धूम

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री अपने सरप्राइज के लिए खासी मशहूर है। समय-समय पर साउथ इंडस्ट्री ने ऐसी कुछ फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तो तबाही मचाई ही, साथ ही दर्शकों के दिलों पर भी राज किया। 2025 में आईं कुछ साउथ फिल्मों ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कमाल दिखाया और अब इस लिस्ट में 'सर्वम माया' का नाम भी शामिल हो चुका है, जिसने 'धुरंधर' की धूम के बीच बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

पहले ही निकाल चुकी है कलेक्शन

निविन पॉली और रिया शिभु स्टारर इस हॉरर कॉमेडी की बात करें तो बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआता आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने भारत में 40 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 47.15 करोड़ और वर्ल्डवाइड कमाई 84 करोड़ के पार पहुंच गई है, यानी जल्दी ही ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने के लिए तैयार है। वहीं फिल्म के बजट की बात करें तो सर्वम माया का बजट 30 करोड़ बताया जा रहा है। यानी फिल्म पहले ही अपना बजट वसूल कर चुकी है और कमाई के मामले में ये बजट से 3 गुना आगे है।

सर्वम माया के बारे में

सर्वम माया की बात करें तो इसमें निविन पॉली लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में रिया शिभु, अजू वर्गीस, जनार्दन और प्रीति मुकुंदन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं। अखिल साथयान द्वारा निर्देशित फिल्म के साथ निविनपॉली ने जबरदस्त कमबैक किया है, क्योंकि इससे पहले तक वह लगातार फ्लॉप पर फ्लॉप दे रहे थे। इस बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज की चर्चा भी जोरों पर है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 45 दिनों का थिएटर रनटाइम पूरा करने के बाद फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः KBC 17 के फिनाले में इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, 32 मिनट गाते रहे गाना, बोले- 'कल ये रोशनी...'
एपी ढिल्लों के बाद इस सिंगर ने मचाई धूम, पुणे से दिल्ली तक में सजी 'बिस्मिल की महफिल', उमड़ा सूफी फैंस का हुजूम

Latest Bollywood News