‘बाहुबली’ के कट्टप्पा यानी सत्यराज फिल्मी दुनिया का जाना-माना नाम हैं। सत्यराज तमिल सिनेमा में ही नहीं, हिंदी भाषा के दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने 'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका पादुकोण के पिता की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिल जीते थे। सत्यराज की प्रोफेशनल लाइफ में तो सब ठीक-ठाक चल रहा है, लेकिन निजी जिंदगी में वह पिछले चार सालों से बेहद बुरे दौर से गुजर रहे हैं। जिंदगी के जिस दौर में जीवनसाथी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उसी समय में उनकी पत्नी एक गंभीर संकट से घिरी हुई हैं। सत्यराज की पत्नी माहेश्वरी पिछले छह साल से 'साइलेंट ब्रेन हेमरेज' के बाद से कोमा में हैं। सत्यराज की बेटी दिव्या सत्यराज ने खुद ये खुलासा किया था।
चार साल से कोमा में हैं माहेश्वरी
सत्यराज की पत्नी महेश्वरी करीब 8 साल पहले अचानक सुर्खियों में आई थीं। महेश्वरी ने 50 की उम्र में अपने एक फैसले से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। जब उनके पति और बच्चे अपने-अपने करियर में सेटल हो गए, ऐसे समय में महेश्वरी ने प्रोड्यूसर बनने का फैसला लिया था। लेकिन, कुछ साल पहले उनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने सब तहस-नहस कर दिया। सत्यराज की बेटी दिव्या सत्यराज ने सोशल मीडिया पर 2024 में एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि उनकी मां कोमा में हैं और उनके पिता सिंगल पेरेंट बनकर न सिर्फ सबका ख्याल रखते हैं, बल्कि अपने आंसुओं को भी सबसे छिपाकर रखते हैं।
दिव्या ने पिता की तारीफ में शेयर किया था पोस्ट
दिव्या सत्यराज ने अपने पिता की तारीफ में ये पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने सत्यराज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'ये सभी सिंगल पेरेंट्स के लिए एप्रिसिएशन पोस्ट है। मेरी अम्मा पिछले कोमा पेशेंट हैं। वह घर पर हैं और हम उन्हें पीईजी ट्यूब की सहायता से खिलाते हैं। हम पूरी तरह से टूट चुके थे, लेकिन हम किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं। मुझे पता है, अम्मा वापस आएंगी। अप्पा 4 साल से एक शानदार सिंगल पेरेंट रहे हैं। अप्पा की अम्मा एक साल पहले ही इस दुनिया को छोड़कर चली गईं और मैं भी अपने अप्पा की सिंगल मॉम हूं। मैं और अप्पा एक मजबूत सिंगल मॉम क्लब बनाते हैं।'
सत्यराज और माहेश्वरी की लव स्टोरी
सत्यराज और माहेश्वरी की शादी ऐसे समय में हुई थी, जब सत्यराज दक्षिण भारतीय फिल्मों में खलनायक की भूमिकाएं निभाते थे। ऐसे में उनकी और माहेश्वरी की शादी को लेकर भी परेशानियां आईं। उनके रिश्तेदारों ने इस शादी को आसानी से स्वीकार नहीं किया। लेकिन, माहेश्वरी की मां इस रिश्ते को लेकर आश्वस्त थीं। शादी के बाद सत्यराज और माहेश्वरी चेन्नई के एक छोटे से घर में रहने लगे और आज के समय में सत्यराज साउथ सिनेमा के सबसे मशहूर एक्टर्स में से हैं। माहेश्वरी अक्सर कहती थीं कि सत्यराज न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता, बल्कि एक जिम्मेदार पिता और जीवनसाथी भी हैं, जो हमेशा हर मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे।
ये भी पढ़ेंः बीच इवेंट अचानक रोने लगीं भूमिका चावला, रोते-रोते बोलना हुआ मुश्किल, वीडियो देख फैंस को हुई चिंता
अजय देवगन को गोद में उठाने वाली मिस मिली कभी मांगती थी भीख, टॉप एक्ट्रेसेस की बनी सहेली, सड़क से उठकर बनी स्टार
Latest Bollywood News