1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, सिनेमा जगत ने नम आंखों से दी विदाई

पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, सिनेमा जगत ने नम आंखों से दी विदाई

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक (Satish Kaushik) को आखिरी विदाई देने अनुपम खेर, रजा मुराद, रणबीर कपूर, अनूप सोनी, अल्का याग्निक समेत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई कलाकार पहुंचे थे।

satish kaushik- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SATISHKAUSHIK2178 Satish Kaushik last rites

बॉलीवुड के मशूहर अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। हमेशा अपने अभिनय से लोगों को हंसाने वाले सतीश कौशिक मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट में पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए जावेद अख्तर, रणबीर कपूर, शिल्पा शेट्टी, अर्जुन कपूर, राखी सावंत, अब्बास मस्तान, राकेश रोशन समेत कई सितारे पहुंचे थे। अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कॉमेडियन और पटकथा लेखक सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन से सिनेमाजगत में शोक का माहौल है।

सतीश कौशिक ने थिएटर से शुरू किया था करियर

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्र रहे सतीश कौशिक ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। जिसके बाद उन्होंने साल 1983 में आई फिल्म 'जाने भी दो यारो' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म के बाद सतीश कौशिक उसी साल रिलीज हुई फिल्म 'मासूम' में  नजर आए। कई फिल्मों में काम करने के बाद सतीश कौशिक ने साल 1993 में फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी लीड रोल थे, लेकिन इसके बाद भी फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

सतीश कौशिक की फिल्में

इस फिल्म के बाद सतीश कौशिक ने अपनी दूसरी फिल्म 'प्रेम' में अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर को कास्ट किया था, इस फिल्म के गाने सुपरहिट थे। इसके बाद सतीश कौशिक ने फिल्म 'तेरे नाम', 'बधाई हो बधाई', 'वादा', 'शादी से पहले', 'कर्ज' और 'कागज' जैसी फिल्में डायरेक्ट की थीं। सतीश कौशिक ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया और कई स्टार्स के डूबते हुए करियर को भी बचाया है। जिनमें सलमान खान का नाम भी शामिल है। सतीश कौशिक हाल ही में जावेद अख्तर की होली पार्टी में भी शामिल हुए थे जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थीं।

यह भी पढ़ें: सतीश कौशिक को हमेशा रहा इस बात का मलाल, 'आप की अदालत' शो में किया था खुलासा

उस रात क्या-क्या हुआ? Police को क्यों नहीं किया गया कॉल? सतीश कौशिक की मौत की हर एंगल से जांच कर रही दिल्ली पुलिस

निक जोनास ने 'मान मेरी जान' फेम किंग से मिलाया हाथ, फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Latest Bollywood News