A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सतीश शाह को राजेश कुमार ने दिया कंधा, अंतिम विदाई पर फूट-फूटकर रो पड़ीं रुपाली गांगुली

सतीश शाह को राजेश कुमार ने दिया कंधा, अंतिम विदाई पर फूट-फूटकर रो पड़ीं रुपाली गांगुली

सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर को हुआ और 26 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को राजेश कुमार ने कंधा दिया। वहीं, सतीश की अंतिम विदाई पर अनुपमा को फूट-फूटकर रोते देखा गया।

Satish Shah - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI सतीश शाह को राजेश कुमार ने दिया कंधा

सतीश शाह का 25 अक्टूबर, 2025 को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मौत किडनी फेल होने के कारण हुई। सतीश शाह का करियर चार दशकों तक चला, जिसके दौरान वे एक लोकप्रिय और मशहूर अभिनेता बन गए। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक के साथ कम कर चुके थे। उन्होंने अपने दमदार अभियान से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई थी। उनके निधन से उनके दोस्त, परिवार और प्रशंसक सदमे में हैं और मनोरंजन जगत के लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके अंतिम संस्कार में कई फिल्मी और टीवी सितारों ने शिरकत की। सतीश शाह को उनके ऑन स्क्रीन बेटे ने कंधा दिया, उनका ये इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है।

सतीश शाह को राजेश कुमार ने दिया कंधा

सतीश शाह के ऑन-स्क्रीन बेटे ने उनके अंतिम संस्कार में कंधा दिया। सतीश का अंतिम संस्कार रविवार, 26 अक्टूबर, 2025 को मुंबई में हुआ। उनके पार्थिव शरीर को जनता के दर्शन के लिए उनके बांद्रा स्थित आवास पर लाए जाने के बाद, विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। साराभाई वर्सेस साराभाई के कलाकारों सहित कई भारतीय हस्तियों ने सतीश को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। गौरतलब है कि मृतक के पार्थिव शरीर को आमतौर पर उसका बेटा कंधा देता है। हालांकि, सतीश और उनकी पत्नी मधु शाह की कोई संतान नहीं हैं। इस वजह से सतीश के रील लाइफ बेटे राजेश कुमार ने आगे आकर यह जिम्मेदारी संभाली।

रूपाली गांगुली का भावुक वीडियो वायरल 

फ़िल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी सतीश के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। सतीश की ऑन-स्क्रीन पत्नी रत्ना पाठक शाह और ऑन-स्क्रीन बहू रूपाली गांगुली भी सतीश के अंतिम संस्कार में भावुक होते हुए दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों और वीडियो में रूपाली गांगुली का रोता हुआ वीडियो भी वायरल हो गया। जैसा कि आप देख सकते हैं कि जेडी मजेठिया, रूपाली गांगुली, आतिश कपाड़िया, सुमीत राघवन, देवेन भोजानी और राजेश कुमार साराभाई वर्सेस साराभाई का टाइटल सॉन्ग गा रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस खुद को रोने से रोक नहीं पति हैं। रूपाली ने इस शो में सतीश शाह की बहू का किरदार निभाया था।

ये भी पढ़ेंः सतीश शाह के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम, सेलेब्स की आंखें हुईं नम, पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि

Latest Bollywood News