1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सतीश शाह के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम, सेलेब्स की आंखें हुईं नम, पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि

सतीश शाह के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम, सेलेब्स की आंखें हुईं नम, पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 25, 2025 07:52 pm IST,  Updated : Oct 25, 2025 11:56 pm IST

दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के आकस्मिक निधन से पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री सदमे में है। करण जौहर, फराह खान, जॉनी लीवर समेत कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। स्टार्स के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सतीश शाह के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है।

satish shah- India TV Hindi
सतीश शाह को बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि। Image Source : INSTAGRAM/@IAM_JOHNYLEVER

साराभाई वर्सेस साराभाई फेम अभिनेता सतीश शाह का शनिवार, 25 अक्टूबर, 2025 को किडनी संबंधी समस्याओं के कारण 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्मी दुनिया से जुड़े सदस्य भी गहरे सदमे में है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई हस्तियां दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर और फराह खान से लेकर कॉमेडी एक्टर जॉनी लीवर तक, कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दुख व्यक्त किया है और अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। बॉलीवुड स्टार्स के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सतीश शाह के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

सतीश शाह को करण जौहर ने दी श्रद्धांजलि

'कुछ कुछ होता है' के निर्देशक करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सतीश शाह की एक तस्वीर शेयर करते हुए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सतीश शाह की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की और हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ लिखा, "ओम शांति।"

satish shah
Image Source : INSTAGRAM/@KARANJOHARकरण जौहर का पोस्ट।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंद्री नरेंद्र मोदी ने भी सतीश शाह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 'सतीश शाह जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। उन्हें भारतीय मनोरंजन जगत के एक सच्चे दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उनके सहज हास्य और उत्कृष्ट अभिनय ने अनगिनत लोगों के जीवन में हंसी का संचार किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।'

फराह खान भी हुईं मायूस

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता फराह खान भी सतीश शाह के निधन से स्तब्ध हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सतीश शाह की एक पुरानी तस्वीर साझा की और लिखा, "प्रिय सतीश, आपकी आत्मा को शांति मिले। आपको जानना और आपके साथ काम करना एक खुशी की बात थी। मुझे आपकी याद आएगी जो आप मुझे रोज मीम्स और चुटकुले भेजते थे।"

satish shah
Image Source : INSTAGRAM/@FARAHKHANKUNDERफराह खान का पोस्ट।

जॉनी लीवर ने खोया दोस्त

कॉमेडी एक्टर जॉनी लीवर ने सतीश शाह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमने एक महान कलाकार और अपने 40 साल से भी ज्यादा पुराने सबसे प्यारे दोस्त को खो दिया है। यकीन करना मुश्किल है। मैंने उनसे दो दिन पहले ही बात की थी। सतीश भाई, आपकी बहुत याद आएगी। फिल्म और टेलीविजन में आपके अपार योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।"

मधुर भंडारकर ने भी दी श्रद्धांजलि

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन पर दुख व्यक्त किया। अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, "प्रतिभाशाली अभिनेता सतीश शाह सर के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है। बड़े पर्दे और टेलीविजन पर उन्होंने अपनी विविध भूमिकाओं और उत्कृष्ट अभिनय से हमारा मनोरंजन किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।"

ये भी पढ़ेंः 'आप हमेशा मेरे पास रहेंगे...' सतीश शाह का आखिरी पोस्ट, ग्रुप फोटो शेयर कर इस अभिनेता को किया था याद

साराभाई वर्सेस साराभाई फेम सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, शोक में इंडस्ट्री

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन