1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन की तैयारी शुरू, इस बार ग्रैंड होगा सेलिब्रेशन, 'मन्नत' में विशाल स्क्रीन पर दिखेगी KING की झलक?

शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन की तैयारी शुरू, इस बार ग्रैंड होगा सेलिब्रेशन, 'मन्नत' में विशाल स्क्रीन पर दिखेगी KING की झलक?

शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन की तैयारियां जोरों पर हैं। सुपरस्टार 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे और इससे पहले उनके घर 'मन्नत' पर एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि किंग खान के बर्थडे पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' का टीज़र रिलीज किया जा सकता है।

shah rukh khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@IAMSRK/X - @TEAMSRKWARRIORS शाहरुख खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी शुरू।

शाहरुख खान का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। हर साल शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके फैंस उनके मुंबई के पश्चिम बांद्रा में बैंडस्टैंड पर समुद्र के सामने स्थित 'मन्नत' उमड़ पड़ते हैं और सुपरस्टार भी अपने बंगले की बालकनी पर आकर अपने फैंस का अभिवादन करते हैं। इस साल 2 नवंबर को शाहरुख खान 61 साल के हो जाएंगे और उनके बंगले 'मन्नत' में उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' से जुड़ी किसी घोषणा, टीजर या गाना जारी किए जाने को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शाहरुख के बंगले 'मन्नत' में एक बड़ी सी स्क्रीन लगाई गई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि किंग खान के जन्मदिन पर इस स्क्रीन पर उनके फैंस के लिए कोई बड़ा सरप्राइज जरूर दिखाया जा सकता है और वो 'किंग' से जुड़ा हो सकता है।

शाहरुख खान के जन्मदिन पर 'किंग' से जुड़ी घोषणा की संभावना

सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद ऐसी खबरें आने लगीं कि फिल्म का पहला गाना इस मौके पर आ सकता है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे किंग खान के फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में शाहरुख के बंगले 'मन्नत' के सामने के हिस्से पर एक विशाल स्क्रीन लगी दिखाई दे रही है, जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि 2 नवंबर को 'मन्नत' की दीवार पर लगी स्क्रीन में 'किंग' से जुड़ी कोई प्रोजेक्शन दिखाई जा सकती है।

'मन्नत' में चल रहा है रेनोवेशन का काम

शाहरुख पिछले कुछ महीनों से अपने परिवार के साथ पाली हिल के एक आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट में रह रहे हैं। दरअसल, सुपरस्टार के बांद्रा स्थित घर 'मन्नत' में फिलहाल बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण और विस्तार का काम चल रहा है, जिसके चलते वे अभी इस बंगले में नहीं रह रहे हैं। रेनोवेशन के काम के चलते इस बार भी शाहरुख का 'मन्नत' की बालकनी में नजर आना मुश्किल लग रहा है, लेकिन घर की नई तस्वीरों ने एक नई चर्चा को जरूर जन्म दे दिया है।

शाहरुख खान का जन्मदिन, फैंस और मन्नत की बालकनी

शाहरुख खान के जन्मदिन पर हर साल उनके बंगले 'मन्नत' के सामने उनके हजारों प्रशंसकों इकट्ठा होते हैं, जहां किंग खान बालकनी में आकर मौजूद भीड़ का अभिवादन करते हैं। हालांकि, इस साल घर पर चल रहे काम के चलते ये मुश्किल लग रहा है। इससे पहले सुपरस्टार अपने 60वें जन्मदिन पर भी फैंस से मन्नत की बालकनी में नहीं मिल पाए थे, जिसके चलते उन्होंने एक खास इवेंट आयोजित किया और अपने फैंस से मुलाकात की।

'किंग' कब रिलीज होगी?

'किंग' के जरिए शाहरुख खान 'डंकी' के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, जिसके चलते उनके फैंस बेहद खुश हैं और खास बात ये है कि वह 'पठान' के बाद एक बार फिर सिद्धार्थ आनंद के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। 'किंग' में शाहरुख-सुहाने के साथ अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी और राघव जुयाल भी नजर आएंगे। ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी। पिछले दिनों 'आस्क एसआरके' सेशन के दौरान शाहरुख खान ने कन्फर्म किया था कि फिल्म तय तारीख यानी 24 दिसंबर को ही रिलीज होगी, उनका फिल्म को पोस्टपोन करने का कोई इरादा नहीं है।

ये भी पढ़ेंः फराह खान ने कुक दिलीप संग बहस का वीडियो वायरल होने के बाद किया रिएक्ट, बोलीं- 'सच जाने बिना निष्कर्ष न निकालें'

Latest Bollywood News