A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड इंडिया टूर पर आ रहीं शकीरा, टिकट को लेकर मची होड़ तो पॉप स्टार ने दिया बड़ा तोहफा, इस शहर में होगा एक्स्ट्रा शो

इंडिया टूर पर आ रहीं शकीरा, टिकट को लेकर मची होड़ तो पॉप स्टार ने दिया बड़ा तोहफा, इस शहर में होगा एक्स्ट्रा शो

अप्रैल का महीना म्यूजिक लवर्स के लिए काफी शानदार होने वाला है। अप्रैल में ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा इंडिया टूर पर जो आ रही हैं और उनके टिकट्स की मांग भी आसमान छू रही है। इस बीच शकीरा ने अपने फैंस को एक जबरदस्त तोहफा दिया है।

shakira- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@SHAKIRA शकीरा।

ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा अप्रैल में इंडिया टूर पर आ रही हैं। 19 साल बाद पॉप स्टार की आवाज एक बार फिर भारत में गूंजने वाली है और इसे लेकर उनके फैंस में जबरदस्त क्रेज है। हाल ही में शकीरा के कॉन्सर्ट का ऐलान हुआ, जिसे लेकर अब फैंस में टिकट्स को लेकर होड़ मच चुकी है। शकीरा के कॉन्सर्ट की टिकटों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। कॉन्सर्ट टिकट्स के दाम 35 हजार तक पहुंच गए हैं। फैंस की दीवानगी को देखते हुए मशहूर पॉप स्टार ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है और अपने आगामी इंडिया टूर में एक और कॉन्सर्ट जोड़ दिया है, जिससे फैंस को सुपरस्टार को लाइव देखने का एक और मौका मिल गया है।

शकीरा के इंडिया टूर में जोड़ा गया एक और शो

शकीरा के कॉन्सर्ट को लेकर फैंस में टिकटों को लेकर होड़ मची हुई है। ऐसे में सिंगर ने मुंबई में महालक्ष्मी रेसकोर्स में 11 अप्रैल को अपना दूसरा शो जोड़ा है। उनका पहला शो मुंबई में ही 10 अप्रैल को है, जिसके बाद 15 अप्रैल को दिल्ली में शो होगा। जी हां, कोलंबियाई सिंगर अब 11 अप्रैल को भी मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में एक एक्स्ट्रा शो करेंगी।

11 अप्रैल के शो के लिए टिकट बुकिंग

शकीरा के मुंबई वाले एक्स्ट्रा शो की जानकारी फैंस को तब मिली जब ज़ोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप पर एक और लिस्टिंग दिखाई दी। हालांकि, भले ही लिस्ट में नए शो को जोड़ दिया गया है, लेकिन अब तक 11 अप्रैल के कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की बिक्री अभी तक शुरू नहीं हुई है और न ही अब तक आयोजकों ने बुकिंग शुरू होने की डेट का भी ऐलान नहीं किया है। ऑर्गनाइजर्स के अनुसार, टिकटों की इतनी मांग को देखते हुए एक और कॉन्सर्ट जोड़ने का फैसला लिया है।

भारत में होंगे शकीरा के तीन शो

शकीरा के इंडिया टूर की बात करें तो अब भारत में पॉप स्टार के तीन शो होंगे। पहले दो कॉन्सर्ट मुंबई और तीसरा कॉन्सर्ट दिल्ली में होगा। 10-11 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स के बाद 15 अप्रैल को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करेंगी। मुंबई और दिल्ली में शकीरा के होने वाले कॉन्सर्ट के टिकट सबसे पहले 1 मार्च को डिस्ट्रिक्ट ऐप के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए। मुंबई में होने वाले शो के टिकटों की कीमतों की बात करें तो जनरल एंट्री टिकट 6,000 से शुरू होते हैं और प्रीमियम पैकेज के टिकट की कीमतें 32,000 तक जाते हैं।

ये भी पढ़ेंः OTT पर बवाल काट रही 2026 की डिजास्टर, IMDb पर मिली है मात्र 3.3 रेटिंग, Flop कहे जाने पर डायरेक्टर हो गए थे आगबबूला
दूरदर्शन का 13 एपिसोड वाला सीरियल, बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर ने निभाया था लीड रोल, IMDb पर मिली है तगड़ी रेटिंग

Latest Bollywood News