शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा कई बार विवादों में घिर चुके हैं और अब उनके साथ अभिनेत्री भी एक नई कॉन्ट्रोवर्सी में घिर गई हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के एक बिजनेसमैन पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पिछले दिनों शिल्पा और राज के खिलाफ मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। इस लुकआउट नोटिस पर रोक लगाने की मां करते हुए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने याचिका दाखिल की थी, जिस पर कपल को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शिल्पा और उनके पति को इस मामले में राहत देने से इनकार कर दिया है।
फैमिली वेकेशन पर जाना चाहते हैं शिल्पा और राज
दरअसल, हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उन्हें 2 से 5 अक्टूबर के बीच पारिवारिक छुट्टियों पर फुकेट (थाईलैंड) जाने की इजाजत दी जाए। लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को तुरंत स्वीकार करने से इनकार कर दिया। यानी अब शिल्पा और राज फैमिली वेकेशन के लिए फुकेट नहीं जा सकेंगे।
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज है गंभीर केस
सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ पहले से ही गंभीर आर्थिक अपराध दर्ज हैं और दो केस अभी भी लंबित हैं। ऐसे में उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति देना उचित नहीं होगा। शिल्पा और राज की तरफ से कहा गया कि यह मामला कई साल पुराना है और राज कुंद्रा ने हमेशा जांच में सहयोग किया है। पुलिस के समन पर वे पूछताछ में भी शामिल हुए हैं। लेकिन, हाईकोर्ट ने फिलहाल किसी भी तरह की छूट देने से इनकार कर दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी।
क्या है मामला?
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने अगस्त 2025 में 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि उन्होंने शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा को बिजनेस के सिलसिले में 2015 से 2023 के बीच कुछ किश्तों में 60 करोड़ की राशि दी, जो कपल ने निजी काम में इस्तेमाल कर लिए। कोठारी का कहना है कि उन्होंने कई बार शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से पैसे वापस मांगे, लेकिन उन्हें कपल ने पैसे नहीं लौटाए। शिल्पा और राज पर आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ेंः
'निर्वस्त्र वीडियो बनाने की कोशिश की', फेमस एक्ट्रेस पर नौकरानी ने लगाया आरोप, बोली- कुत्तों की तरह ट्रीट किया
दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर रानी मुखर्जी ने तोड़ी चुप्पी, विवाद पर बोलीं- 'कोई किसी को फोर्स...'
Latest Bollywood News