1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेप्सिस से जूझ रहे 'साईं बाबा' फेम सुधीर दलवी, पहले रणबीर-रिद्धिमा बने मसीहा, अब इस ट्रस्ट ने उठाई जिम्मेदारी

सेप्सिस से जूझ रहे 'साईं बाबा' फेम सुधीर दलवी, पहले रणबीर-रिद्धिमा बने मसीहा, अब इस ट्रस्ट ने उठाई जिम्मेदारी

'शिर्डी के साईं बाबा' फेम एक्टर सुधीर दलवी इन दिनों एक गंभीर समस्या से गुजर रहे हैं, जिसके बाद शिर्डी साईं बाबा ट्रस्ट उनकी मदद के लिए आगे आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट की तरफ से भी शिर्डी साईं बाबा ट्रस्ट को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद ट्रस्ट दलवी के इलाज में मदद कर सकता है।

sudhir dalvi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI सेप्सिस से जूझ रहे सुधीर दलवी

1977 में आई 'शिर्डी के साईं बाबा' फेम सुधीर दलवी आपको याद हैं? इस फिल्म में सुधीर दलवी ने साईं बाबा का किरदार निभाया था और घर-घर में पहचान हासिल की थी। उनके अभिनय ने सभी के मन में एक खास छाप छोड़ी थी। साईं बाबा का किरदार निभाने वाले सुधीर दलवी इन दिनों मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। वह एक जानलेवा इंफेक्शन 'सेप्सिस' की चपेट में हैं और उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है। ऐसे में 'शिर्डी साईं बाबा' ट्रस्ट दिग्गज अभिनेता की मदद के लिए आगे आया है और दिल्ली हाई कोर्ट से ट्रस्ट को दलवी के इलाज के लिए 11 लाख रुपये देने की परमिशन भी मिल गई है।

अस्पताल में भर्ती हैं सुधीर दलवी

सुधीर दलवी करीब 2 महीने से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें 8 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से चल रहे इलाज के चलते दलवी की आर्थिक हालत खराब होती जा रही है, जिसके चलते उनके परिवार ने कुछ समय पहले 15 लाख आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी, इसके बाद मशहूर एक्टर रणबीर कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी सुधीर दलवी की मदद के लिए आगे आए थे और अब शिर्डी साईं बाबा ट्रस्ट उनकी आर्थिक मदद करेगा।

ट्रस्ट ने मांगी थी आर्थिक मदद करने की अनुमति

ट्रस्ट की ओर से सुधीर दलवी के इलाज में 11 लाख रुपये देने के लिए एक याचिका दायर की गई थी, स्थानीय अदालत ने इस पर आदेश देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट से अनुमति लेने को कहा। जिसके बाद ट्रस्ट ने एक्टर की आर्थिक मदद के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की और इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एक्टर की मदद के लिए ट्रस्ट को मंजूरी दे दी। यानी अब शिर्डी साईं बाबा ट्रस्ट 86 वर्षीय अभिनेता की इलाज में मदद कर सकता है।

क्यों मशहूर हैं सुधीर दलवी

सुधीर दलवी 1977 में आई "शिर्डी के साईं बाबा" नाम की एक मशहूर हिंदी भक्ति फिल्म में अपनी साईं बाबा की भूमिका के लिए मशहूर हैं।  इसमें मनोज कुमार, हेमा मालिनी और राजेंद्र कुमार जैसे बड़े कलाकार भी थे। इसके अलावा उन्होंने रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' में महर्षि वशिष्ठ की भी भूमिका निभाई थी, जिसे खूब पसंद किया गया। सुधीर, 'भारत एक खोज', 'बुनियाद', 'चाणक्य', 'मिर्जा गालिब' और 'जुनून' जैसे धारावाहिकों में भी देखा जा चुका है। यूं तो सुधीर ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी दिलाने में टीवी का ज्यादा हाथ रहा।

ये भी पढ़ेंः सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, 'बिग बॉस' में मचाया तहलका, अब 'धुरंधर' में अदाएं दिखाकर लाइमलाइट लूट ले गई हसीना
कौन था उजैर रहमान, दुश्मन के सिर से खेलता था फुटबॉल, 'धुरंधर' में खूंखार गैंगस्टर के किरदार में छा गया ये एक्टर

Latest Bollywood News