A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह की मौत की खबर सुनकर टूट गए थे शिशिर शर्मा, फिर छेड़ी पुरानी बहस, बोले- मुझे कभी नहीं लगा कि यह आत्महत्या थी

सुशांत सिंह की मौत की खबर सुनकर टूट गए थे शिशिर शर्मा, फिर छेड़ी पुरानी बहस, बोले- मुझे कभी नहीं लगा कि यह आत्महत्या थी

शिशिर शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनी तो वह टूट गए थे। दिग्गज एक्टर ने कहा कि उन्हें कभी यकीन नहीं हुआ कि सुशांत जैसा इंसान ऐसा कदम उठा सकता है।

sushant singh rajput- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SUSHANTSINGHRAJPUT,OFFICIALLY सुशांत सिंह और शिशिर शर्मा

दिग्गज एक्टर शिशिर शर्मा ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें यह मानना ​​मुश्किल लगता है कि एक्टर ने आत्महत्या की थी। 'परमानेंट रूममेट्स' के एक्टर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वह ऐसे इंसान थे जो ऐसा कदम उठाते।' आज भी सुशांत सिंह के फैंस और उनके चाहने वाले उन्हें भूल नहीं पाए हैं। एक्टर की मौत आज भी सभी के लिए रहस्य बनी हुई है। सुशांत आज भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन वह अपने काम के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

सुशांत की मौत पर छलका शिशिर शर्मा का दर्द

सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए, शिशिर ने सुशांत की अचानक हुई मौत पर अपना दुख जताया, जब ​​उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी तो शिशिर ने कहा कि दिवंगत एक्टर ऐसे इंसान नहीं थे जो ऐसा कदम उठाते। उन्होंने उस दिन को भी याद किया, जब उन्हें पहली बार सुशांत की मौत के बारे में पता चला था।

'बहुत ही सुलझा हुआ इंसान था' 

सुशांत की मौत से शिशिर को लगा झटका

शिशिर ने बताया कि 14 जून को उन्हें शाम करीब 4 बजे सुशांत की मौत के बारे में एक मैसेज मिला था। उन्होंने आगे कहा कि खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा था और वह यही सोचते रह गए कि इतना टैलेंटेड एक्टर कैसे और क्यों मर गया। उस पल को याद करते हुए उन्होंने कहा:

'मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया। यह बहुत मुश्किल था।'

सुशांत की आत्महत्या पर क्या बोले शिशिर?
 
सुशांत की मौत के बारे में जानने के बाद उनके मन में यह सवाल उठा कि आखिर वह किससे बात करें ताकि यह समझ सकें कि हुआ क्या था। सुशांत की आत्महत्या वाली बात पर यकीन नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा:  

'कुछ तो कारण होगा ऐसा कोई खुदखुशी थोड़ी कर लेता है। अब किससे बात करें? मैंने बस इस बात को वहीं छोड़ दिया और कहा कि यह बहुत दुख की बात है, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ऐसे इंसान के साथ ऐसी घटना घटी, जिसने एक्टिंग के पेशे को इतनी गंभीरता से लिया था।'

 

 

ये भी पढे़ं-

Aap Ki Adalat: स्क्रीन पर खलनायक, रियल लाइफ में हैं नरमदिल, बॉबी देओल ने बताया पिता धर्मेंद्र से कितना अलग है अंदाज

'मुंह से बदबू आती है', मनीषा कोइराला से ऐसा क्यों बोले थे बॉबी देओल? 'बंदर' एक्टर ने सुनाया किस्सा

Latest Bollywood News