1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aap Ki Adalat: स्क्रीन पर खलनायक, रियल लाइफ में हैं नरमदिल, बॉबी देओल ने बताया पिता धर्मेंद्र से कितना अलग है अंदाज

Aap Ki Adalat: स्क्रीन पर खलनायक, रियल लाइफ में हैं नरमदिल, बॉबी देओल ने बताया पिता धर्मेंद्र से कितना अलग है अंदाज

 Published : May 30, 2026 11:03 pm IST,  Updated : May 30, 2026 11:23 pm IST

Bobby Deol In Aap Ki Adalat: इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के लोकप्रिय शो टीवी 'आप की अदालत' में बॉबी देओल ने बताया कि वह अपने पिता धर्मेंद्र से इतने अलग हैं। एक्टर स्क्रीन पर खूंखार विलेन हैं, लेकिन असल जिंदगी में शांत स्वभाव के हैं।

bobby deol- India TV Hindi
बॉबी देओल Image Source : INDIA TV

Bobby Deol in Aap Ki Adalat: स्क्रीन पर 'बाबा निराला' और 'अबरार हक' जैसे खलनायक की भूमिका निभाने वाले बॉबी देओल 'आप की अदालत' कटघरे में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते हुए नजर आए। इस दौरान, उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह स्क्रीन पर खलनायक है, लेकिन रियल लाइफ में बिल्कुल अलग हैं। बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने बताया कि वह अपने पिता धर्मेंद्र से कितने अलग हैं और अपने पिता की तारीफ करते हुए इमोशनल हो गए।

बॉबी देओल पिता धर्मेंद्र से कितने अलग हैं

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कभी अपने पापा धर्मेंद्र की तरह लोगों को गुस्से में आकर पीटा है? इस पर बॉबी देओल ने जवाब दिया:

'पापा ऐसे इंसान थे कि उन्हें अगर कोई गलत बोले तो कभी बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। उनका हाथ बड़ा था, दो-तीन मारते थे फिर घर के अंदर ले जाते थे, खाना खिलाते थे, दूध पिलाते थे, नए कपड़े देते थे। वह ऐसे ही थे। मुझे बचपन से जरूरत पड़ी ही नहीं, किसी पर हाथ उठाने की। मुझे अच्छा भी नहीं लगता। मैंने कभीऐसा नहीं किया,  मुझे किसी को पीटना पसंद नहीं है। मैं शांत स्वभाव का हूं।'

पिता धर्मेद्र की बॉबी देओल ने की तारीफ

बॉबी देओल अपने पिता-दिग्गज एक्टर धर्मेद्र का नाम सुन भावुक हो गए। उन्होंने नम आंखों से उनकी तारीफ की और कहा कि उनके जैसा इंसान कोई नहीं हो सकता। बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल रजत शर्मा के मशहूर शो 'आप की अदालत' में तब भावुक हो गए, जब एक दर्शक ने उनसे उनके पिता धर्मेंद्र के बारे में पूछा, जिनका पिछले साल देहांत हो गया था। बॉबी देओल की आंखों में आंसू भर आए। उन्होंने रोते हुए कहा:

'उनके जैसा कोई इंसान हो नहीं पाएगा कभी।'

इस वजह से बॉबी देओल खुद को मनाते हैं खुशकिस्मत

जब रजत शर्मा ने उन्हें याद दिलाया कि उनके बेटे सनी देओल 'आप की अदालत' में धर्मेंद्र के साथ आए थे और वह अपने पिता के साथ दीवार की तरह खड़े नजर आए तो बॉबी देओल ने जवाब दिया:

'हां, यहीं बैठे हुए थे। मैं खुशकिस्मत था, मेरा जन्म ऐसे घर में हुआ जहां मुझे मां और ऐसे पापा मिले, मेरे पापा जैसा कोई हो ही नहीं सकता।'

ये भी पढे़ं-

आप की अदालत' में बॉबी देओल, देखिए आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन