Bobby Deol in Aap Ki Adalat: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने अपने शानदार अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिल्मी परिवार से होने के बावजूद उन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत और प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। हाल के वर्षों में बॉबी देओल ने अपने अभिनय से एक बार फिर साबित किया है कि प्रतिभा कभी पुरानी नहीं होती। फिल्मों और वेब सीरीज में उनके दमदार किरदारों ने उन्हें नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय बना दिया है। अभिनय की दुनिया में लगातार नए आयाम स्थापित करने वाले बॉबी देओल आज रात 10 बजे 'आप की अदालत' के कटघरे में होंगे और इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते नजर आएंगे।
Related Stories
बॉबी देओल ने खुलकर दिए सवालों के जवाब
'आप की अदालत' के कटघरे में बैठे बॉबी देओल ने अपने करियर, निजी जीवन और फिल्मी सफर से जुड़े तमाम सवालों के जवाब पूरी बेबाकी के साथ दिए। उनके जवाबों ने दर्शकों को भावुक भी किया और कई मौकों पर तालियां बजाने पर मजबूर भी कर दिया। रजत शर्मा के सवालों का सामना करते हुए बॉबी ने अपने करियर के उतार-चढ़ाव, लंबे संघर्ष के दौर, परिवार के सहयोग और हालिया सफलता के पीछे की कहानी पर खुलकर बात की। उन्होंने फिल्मों, वेब सीरीज, स्टारडम और अपने प्रशंसकों के प्यार को लेकर भी दिलचस्प बातें साझा कीं।
'आप की अदालत' के नाम दर्ज हैं कई बड़े कीर्तिमान
बता दें कि 'आप की अदालत' में अब तक 200 से ज्यादा जानी-मानी हस्तियां अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इस शो के वीडियो 180 करोड़ से अधिक बार देखे जा चुके हैं, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम के 1100 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। 'आप की अदालत' वह मंच भी रहा है जहां बॉलीवुड के तीनों सुपरस्टार आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आ चुके हैं।