A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मम्मा' कहने पर भड़कीं श्रुति हासन, पैपराजी को लगाई फटकार, बोलीं- क्या बक रहे हो

'मम्मा' कहने पर भड़कीं श्रुति हासन, पैपराजी को लगाई फटकार, बोलीं- क्या बक रहे हो

पब्लिक आउटिंग के दौरान श्रुति हासन को एक पैपराजी ने उन्हें 'मम्मा' कहकर पुकारा। इस पर वह भड़क गई और एक्ट्रेस ने उनकी क्लास लगा दी।

Shruti Haasan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI श्रुति हासन

श्रुति हासन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है, जिसमें उन्हें पैपराजी पर गुस्सा करते देखा जा सकता है। उनकी आउटिंग का एक क्लिप सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें एक पैपराजी के साथ उनकी तीखी बहस हो जाती है। एक्ट्रेस, जिन्हें अक्सर फोटोग्राफरों के साथ शांति और प्यार से बात करते देखा जाता है। इस बार वह उन पर भड़क जाती हैं। यह घटना उस वक्त की है, जब वह एक रेस्टोरेंट से निकल रही थीं। वीडियो वायरल होने के बाद से लोग भी एक्ट्रेस का सपोर्ट कर रहे हैं।

श्रुति हासन ने पैपराजी पर क्यों तंज कसा

जैसे ही वह बाहर निकलीं, पैपराजी ने उनकी तस्वीरें खींचीं। इस बीच, आउटिंग के दौरान एक्ट्रेस एक पैपराजी पर अपना आपा खो बैठती हैं। श्रुति तब चिढ़ी गईं, जब एक पैपराजो को उन्हें "मम्मा" कहते हुए सुना और इस बात पर वह भड़क गई। उन्होंने जवाब दिया, 'कौन है मम्मा? आपकी मम्मा है? क्या बक रहे हो तुम?'

श्रुति हासन के वायरल वीडियो पर रिएक्शन

इस घटना का एक वीडियो X पर वायरल हुआ और ऑनलाइन लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंटी हुई थी। कुछ लोग श्रुति की प्रतिक्रिया का समर्थन कर रहे थे तो कुछ उस पर सवाल उठा रहे थे। ज्यादातर कमेंट्स में श्रुति का समर्थन किया गया और पैपराजी के रवैये पर सवाल उठाए गए। लोगों ने कहा कि पैपराजी अक्सर सेलेब्रिटीज के साथ इसी तरह पेश आते हैं और अपनी हदें पार कर देते हैं। निजी टिप्पणियां करते हैं और जरूरत से ज्यादा घुल-मिल जाते हैं। इस घटना ने एक बार फिर सेलेब्रिटी और पैपराजी के बीच के रिश्तों और पब्लिक जगहों पर मर्यादा बनाए रखने और इज्जत से बात करने की अहमियत पर चर्चा छेड़ दी है।

श्रुति हासन की आन वाली फिल्में

कमल हासन की बेटी और एक्ट्रेस श्रुति अगली बार 'आकासमलो ओका तारा' में दुलकर सलमान और सात्विका वीरवल्ली के साथ नजर आएंगी। लाइटबॉक्स मीडिया के प्रोड्यूसर संदीप गुन्नम और राम्या गुन्नम की बनाई इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है। इसके अलावा उनके पास प्रभास के साथ 'सालार: पार्ट 2' भी पाइपलाइन में है।

ये भी पढ़ें-

साध्वी सतीश सैल कौन हैं? जीता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज, दमदार जवाब के मुरीद हुए जज

'दृश्यम 3' डायरेक्टर अभिषेक पाठक बने पिता, पत्नी शिवालिका ने बेटी को दिया जन्म, अक्षय तृतीया में घर गूंजी किलकारी

Latest Bollywood News