साध्वी सतीश सैल कौन हैं? जीता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज, दमदार जवाब के मुरीद हुए जज
साध्वी सतीश सैल कौन हैं? जीता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज, दमदार जवाब के मुरीद हुए जज
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 की विजेता की घोषणा हो गई है और यह ताज साध्वी सैल ने जीता है, जो गोवा से ताल्लुक रखती हैं और अपनी संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई हैं।
Published : Apr 19, 2026 01:19 pm IST, Updated : Apr 19, 2026 01:19 pm IST
1/8Image Source : Instagram/@sailsadhvi
61वां मिस इंडिया कॉन्टेस्ट 18 अप्रैल, 2026 को ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में आयोजित किया गया था और इसकी विजेता गोवा की खूबसूरत हसीना साध्वी सैल थीं। हालांकि, वह अपनी सुंदरता नहीं, बल्कि दमदार जवाब के लिए सुर्खियों बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर साध्वी अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में बनी हुई हैं।
2/8Image Source : Instagram/@sailsadhvi
गोवा की खूबसूरत हसीना साध्वी सैल, जिन्होंने अपने दमदार जवाब और सबसे अलग व्यक्तित्व के दम पर फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज अपने नाम किया। साध्वी के लिए यह उनकी जिंदगी का सबसे यादगार पल था, क्योंकि वह गोवा जैसे खूबसूरत शहर का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।
3/8Image Source : Instagram/@sailsadhvi
साध्वी सैल 2026 की फेमिना मिस इंडिया बन गई हैं, जो गोवा से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने UBC से इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में ग्रेजुएशन किया है। वह गोवा के एक ऐसे समुदाय से आती हैं, जहां लोग एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। जहां जिंदगी सादी होती है और दिन शांत, ज्यादा खुशहाल होते हैं, जिनमें लोग साथ मिलकर खाना खाते हैं और अच्छी बातें करते हैं। इन सब बातों ने साध्वी को अंदर और बाहर दोनों ही तरह से एक खूबसूरत इंसान बनाने में अहम भूमिका निभाई।
4/8Image Source : Instagram/@sailsadhvi
उनके काम की बात करें तो उनकी दिलचस्पी इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स के बारे में सीखने में ज्यादा रही है, जिससे दुनिया की गतिविधियों को समझने की उनकी जिज्ञासा साफ झलकती है। हालांकि, साध्वी को भी अपनी जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उनकी परवरिश बहुत ही साधारण माहौल में हुई थी और उनका कहना है कि उनकी अपनी सोच ही उनकी इस यात्रा में सबसे बड़ी रुकावट थी। उन्होंने आगे बताया कि वह अक्सर दूसरों की उपलब्धियों को देखकर प्रभावित हो जाती थीं, जिससे उन्हें खुद पर शक होने लगता था और वह अपनी ही काबिलीयत और सपनों पर सवाल उठाने लगती थीं।
5/8Image Source : Instagram/@sailsadhvi
साध्वी ने फेमिना के दौरान यह भी बताया की उनकी जिंदगी तब बदल गई, जब उन्होंने जिंदगी और खुद के बारे में सोचने का तरीका बदला और अपने व्यक्तित्व पर काम किया। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें यह एहसास हुआ कि एक-दूसरे से तुलना करने के बजाय दूसरों के लिए जोरदार तरीके से हौसला बढ़ाना और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाना कितना जरूरी है।
6/8Image Source : Instagram/@sailsadhvi
साध्वी के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करना सबसे ज्यादा अहमियत रखता है। उनके लिए 'मिस इंडिया' सिर्फ एक खिताब से कहीं बढ़कर है। उन्होंने 'सैश' पहने के बाद बताया कि यह ताज उनके लिए क्या मायने रखता है। उन्होंने कहा, 'भारत का प्रतिनिधित्व करने का मतलब है, उसकी सहनशक्ति और दृढ़ता की भावना को आगे बढ़ाना। इसका मतलब है, चुनौतियों के बावजूद मजबूती से खड़े रहना और पक्के इरादे के साथ आगे बढ़ना। सबसे बढ़कर, इसका मतलब है अपने देश का प्रतिनिधित्व पूरी ईमानदारी, ताकत और दिल से करना।'
7/8Image Source : Instagram/@sailsadhvi
जिस जवाब ने उन्हें ताज जिताया, वह 'इंस्टेंट फेम' के बारे में था। उनसे पूछा गया था कि जल्दी मिलने वाली शोहरत या किसी को इनफ्लुएंस करना क्या ज्यादा बेहतर होता है? इस पर साध्वी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि उनके लिए 'इंस्टेंट फेम' से ज्यादा जरूरी किसी को इनफ्लुएंस करना है। उन्होंने कहा कि सिर्फ थोड़े समय की शोहरत पाने के बजाय बहुत से लोगों की जिंदगी को छूना ज्यादा जरूरी है।
8/8Image Source : Instagram/@sailsadhvi
उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि किसी पर असर डालना बहुत जरूरी है, क्योंकि ऐसा करके आप बहुत से लोगों की जिंदगी को छू पाते हैं। आज इस स्टेडियम में मौजूद रहते हुए, हम देख सकते हैं कि सर ने खुद कितने ही लोगों की जिंदगी को छुआ है। किसी दूसरे के लिए खड़े होना है और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करना ही असली फेम है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि किसी पर असर डालने, किसी को मौका देने या किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने से ज्यादा जरूरी सिर्फ नजर आना है और यही मेरा जवाब है।'