1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रक्षाबंधन से पहले भाई सुशांत सिंह को याद कर भावुक हुईं श्वेता, बचपन की यादें की शेयर, इमोशनल पोस्ट वायरल

रक्षाबंधन से पहले भाई सुशांत सिंह को याद कर भावुक हुईं श्वेता, बचपन की यादें की शेयर, इमोशनल पोस्ट वायरल

श्वेता सिंह कीर्ति ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने दिवंगत भाई सुशांत सिंह राजपूत को बचपन की कुछ खास तस्वीरों और एक भावुक नोट के जरिए याद किया। उन्होंने उनके साथ खिलौने और मिठाइयां बांटने और भाई-बहन के अपने प्यारे रिश्ते को याद किया।

sushant singh rajput- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SHWETASINGHKIRTI रक्षाबंधन पर सुशांत को याद कर भावुक हुईं बहन श्वेता

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने दिवंगत भाई को एक भावुक पोस्ट के जरिए याद किया। उन्होंने बचपन की कुछ खास यादें और तस्वीरें शेयर कीं, पुरानी यादों को ताजा किया और भाई-बहन के बीच के खास रिश्ते को याद किया। श्वेता ने याद किया कि बचपन में सुशांत के साथ अपने खिलौने शेयर करके उन्हें कितनी खुशी मिलती थी। बचपन के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वह अपने पसंदीदा खिलौने, जैसे गुड़िया और छोटा किचन सेट, खुशी-खुशी भाई के साथ शेयर करती थीं। उन्हें भाई को इन खिलौनों से खेलते देखकर बहुत खुशी होती थी।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने बचपन की यादें की शेयर

श्वेता ने यह भी माना कि मिठाइयों के मामले में बात थोड़ी अलग थी। चूंकि दोनों भाई-बहनों को मिठाइयां बहुत पसंद थीं, इसलिए वह इस बात का खास ध्यान रखती थीं कि दोनों को बिल्कुल बराबर हिस्सा मिले। रक्षाबंधन पर सुशांत को कलाकंद खिलाते हुए अपनी बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुझे आज भी वह दिन याद है... तुम्हारे साथ अपने सभी खिलौने शेयर करके मुझे कितनी खुशी होती थी। मेरी इकलौती गुड़िया, वह छोटा सा किचन सेट जो मुझे तोहफे में मिला था... तुम्हें उनसे खेलते और मजा करते देखकर मुझे और भी ज्यादा खुशी होती थी, लेकिन हां... जब बात मिठाइयों की आती थी जो हम दोनों को ही बहुत पसंद थीं तो मामला अलग होता था। मैं पक्का करना चाहती थी कि हम उन्हें बिल्कुल बराबर-बराबर बांटें। किसी को ज्यादा न मिले, किसी को कम न मिले। यह बिल्कुल बराबर होना चाहिए था!'

अलगे जन्म भी सुशांत सिंह की बहन बनाना चाहती हैं श्वेता

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने आगे लिखा, 'इस तस्वीर में मेरा चेहरा देखो, जब मैं रक्षाबंधन पर भाई को कलाकंद खिला रही हूं। मुझे याद है कि मैं उसे बिल्कुल आधा हिस्सा देने को लेकर कितनी सतर्क रहती थी। बस उस भाव को देखो! मैं कितनी ध्यान से देख रही हूं कि कहीं वह बड़ा निवाला न ले ले। ये वो यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगी। बहुत अनमोल यादें।' श्वेता ने आगे कहा, 'वैसे भाई अगले जन्म में अगर मेरा जन्म हुआ तो तुम्हें मेरी बड़ी, प्यारी बहन का रोल निभाना होगा और मैं वो शरारती, प्यारी बच्ची बनूंगी जो तुम थे और अगर मैं अपनी जिंदगी के सबसे करीबी पलों में से किसी एक पल को हमेशा के लिए रोक सकती तो यह पल सबसे खास होता हम सब यहां हैं। साथ में। बिल्कुल वैसे ही जैसे हम थे। हमेशा के लिए एक बेहतरीन तस्वीर में कैद। #HappyRakshabandhan भाई! तुम हमेशा भगवान की गोद में सुरक्षित रहो। #sushantsinghrajput।'

सुशांत सिंह की मौत को हुए 6 साल

सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में हुआ था। एक्टर मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत को आधिकारिक तौर पर आत्महत्या माना गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत फांसी लगाने के कारण दम घुटने से हुई थी।

ये भी पढ़ें - सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता का चौंकाने वाला बयान, कहा- 'मेरे भाई को 2 लोगों ने मारा'

Latest Bollywood News