1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता का चौंकाने वाला बयान, कहा- 'मेरे भाई को 2 लोगों ने मारा'

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता का चौंकाने वाला बयान, कहा- 'मेरे भाई को 2 लोगों ने मारा'

 Published : Oct 31, 2025 12:45 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 12:45 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बार फिर अपने भाई की मौत को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि सुशांत की हत्या दो लोगों ने की थी।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता का बयान Image Source : SCREEN GRAB FROM NEWSBOOK

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई की मौत से जुड़े कुछ नए और हैरान करने वाले खुलासे किए हैं, जिसके चलते वह चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि दो साइिकिक्स, जिनमें एक यूनाइटेड स्टेट्स का और दूसरा मुंबई का है। उन्होंने खुलासा किया कि सुशांत की हत्या दो लोगों ने की है और उन्होंने आत्महत्या नहीं की थी। श्वेता ने रिया चक्रवर्ती का भी जिक्र किया, जो सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थी। सुशांत सिंह की मौत जून 2020 में हो गई थी, जिसके बाद से एक्ट्रेस रिया चर्चा में हैं। वहीं इस मामले में सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी सरकारी एजेंसियां अभी तक जांच-पड़ताल में लगी हुई है।

सुशांत सिंह की हत्या या आत्महत्या?

इस पर श्वेता सिंह कीर्ति ने बताया कि सुशांत के सुसाइड मामले पर उन्होंने सवाल उठाए, लेकिन लोगों ने उन्हें बुरा बना दिया। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, 'आत्महत्या कैसे हो सकती है? जो फैन था और जो बैड था उसमें फासला ही इतना नहीं था कि कोई इंसान अपना पैर लटका सके... अगर आपको सुसाइड करना है तो आप स्टूल का इस्तेमाल करोगे? लेकिन स्टूल जैसा कुछ नहीं था वहां पे।'

सुशांत सिंह राजपूत का 2 लोगों ने मर्डर किया

आगे उन्होंने यह भी बताया कि एक्टर के गले में जो निशान थे वह कपड़े से लगने वाले नहीं थे। उन्होंने अपने भाई सुशांत सिंह के बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'अगर आप उनका निशान भी देखोगे न वो दुपट्टे का निशान ही नहीं है। पतला सा एक चेन का निशान है।' इस बात चीत के बीच वह भावुक हो गई और नम आंखों से आगे उन्होंने बताया कि एक्टर के निधन के कुछ समय बाद दो मनोवैज्ञानिक ने उनसे बात की, जिनमें से एक मुंबई और दूसरा यूएस का था और वे दोनों एक-दूसरे को को नहीं जानते थे, लेकिन उन्होंने एक ही बात बताई, जो सच है। उन्होंने दावा किया और कहा, 'मेरे भाई सुशांत सिंह राजपूत को 2 लोगों ने मारा था।'

रिया चक्रवर्ती पर क्या बोलीं सुशांत सिंह की बहन

इतना ही नहीं सुशांत की बहन ने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की क्रिप्टिक कविता के बारे में भी बात की, जिस पर उन्होंने कहा कि 'एक बहुत अजीब सा उसने कविता लिखा था... इंस्टाग्राम पर एक फोटो के साथ और भाई ने भी उस कविता को लाइक किया था। उसमें लिखा था, आप बहुत ऊंचा उड़ रहे हो और आपके पंखों का कटना जरूरी है और यही बात मुझे उस वक्त बहुत अजीब लगी थी।'

ये भी पढे़ं-

2018 में आई इस फिल्म ने जीते 27 अवॉर्ड, बजट से 9 गुना ज्यादा की थी कमाई, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

Baahubali: The Epic X review: प्रभास की 'बाहुबली द एपिक' हिट या फ्लॉप! दर्शकों ने बताया फिल्म में कितना है दम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन