1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी अफवाहों पर मां पूनम ने तोड़ी चुप्पी, बयान हुआ वायरल

सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी अफवाहों पर मां पूनम ने तोड़ी चुप्पी, बयान हुआ वायरल

पूनम सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज कर दिया है और कहा कि मीडिया ने उन्हें कई बार नानी बना दिया है। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि खुशखबरी मिल जाएगी।

sonakshi sinha- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ASLISONA सोनाक्षी सिन्हा और पूनम सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं और उन्होंने कई बार ऐसी अटकलों को गलत बताया है। अब सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ने भी इन अटकलों पर रिएक्शन दिया है और कहा है कि उन्हें नहीं पता कि मीडिया ने उन्हें कितनी बार नानी बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि एक न एक दिन खुशखबरी मिल जाएगी और उस दिन वो सबसे ज्यादा खुश होने वाली हैं। सोशल मीडिया पर जब भी उनका किसी इवेंट से नया लुक वायरल होता है तो यूजर्स कहते हैं कि वो मां बनने वाली हैं और बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही हैं।

पूनम सिन्हा ने सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाया विराम

इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत के दौरान, पूनम सिन्हा ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बारे में बात की और कहा, 'पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया हमको, लेकिन चलो वो खुशी भी हमको मिलेगी, जरूर मिलेगी वो खुशी।' उन्होंने उस समय को भी याद किया जब उनकी बेटी सोनाक्षी उनकी जिंदगी में आई थी और कहा, 'वो पल तो सबसे अच्छा पल था हमारी जिंदगी का जब हमारे घर में बेटी आईं। मुझे लगता है जिंदगी बेटियों के बिना कुछ भी नहीं है। बेटियों का होना बहुत जरूरी है।'

जब प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भड़की थीं सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा पिछले साल अपने पति जहीर इकबाल के साथ एक हाई-प्रोफाइल दिवाली पार्टी में शामिल हुई थीं। सोनाक्षी के एलिगेंट ट्रेडिशनल आउटफिट और उनके पोज को देखते हुए, लोग अंदाजा लगाने लगे कि एक्ट्रेस शायद अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। बाद में इस खबर को गलत बताते हुए सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इंसानी इतिहास में सबसे लंबी प्रेग्नेंसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मुझे मिलता है, सिर्फ पेट के निचले हिस्से पर हाथ रखकर पोज देने के लिए। जब खुशखबरी आएगी तो दे देंगे।'

सोनाक्षी और जहीर की शादीशुदा जिंदगी

सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून, 2024 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। शादी के बाद कपल ने शानदार पार्टी होस्ट की, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए। यह कपल अक्सर अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की झलक दिखाता रहता है।

ये भी पढे़ं-

लॉकडाउन के बाद पहली सुपरहिट फिल्म देकर स्टार बन गया अमेरिका से आया तेलुगु लड़का, अब दूसरी पारी को तैयार

अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी हर दिन करना चाहते हैं काम, घर पर बैठे रहना नहीं पसंद, बोले- 'अजीब लगता है'

Latest Bollywood News