1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी हर दिन करना चाहते हैं काम, घर पर बोर होना नहीं पसंद, बोले- 'अजीब लगता है'

अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी हर दिन करना चाहते हैं काम, घर पर बोर होना नहीं पसंद, बोले- 'अजीब लगता है'

 Published : Apr 06, 2026 07:02 am IST,  Updated : Apr 06, 2026 07:02 am IST

अमिताभ बच्चन ने बताया कि 83 साल की उम्र में उन्हें काम करना क्यों पसंद है। इस दिग्गज अभिनेता ने अपने नए ब्लॉग में कहा कि बिना काम के घर बैठे उन्हें अजीब सा लग रहा है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : INSTAGRAM/@AMITABHBACHCHAN

अमिताभ बच्चन, जिनका छह दशकों का लंबा करियर भारतीय सिनेमा में मिसाल बन चुका है। उन्होंने एक बार फिर अपने नए ब्लॉग से फैंस का दिल जीत लिया। दिग्गज अभिनेता ने हाल ही में अपनी दिनचर्या और रोजमर्रा के काम को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें काम करना इतना क्यों पसंद है और घर पर बैठे रहने से वह बोर हो जाते हैं। सदी के महानायक 83 साल के हो गए हैं, लेकिन आज भी उनके अंदर काम करने को लेकर अलग ही जुनून है।

बिना काम कैसा होता अमिताभ बच्चन का हाल

अपने ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन ने बताया कि काम के बिना एक भी दिन उन्हें बेचैन कर देता है। उन्होंने लिखा, 'एक ऐसा दिन जो आलस भरा था... कोई खास वजह नहीं... बस हर दिन काम न करना मुझे बेचैन करने वाला लगता है और जब आप हर दिन एक तय शेड्यूल के हिसाब से काम नहीं करते तो आदतों के बनने का वह पूरा सिलसिला, जो पहले से सेट था... वह दिन अचानक कामों का एक ऐसा रहस्य बन जाता है, जो आम तौर पर एकदम तालमेल के साथ चलता।'

amitabh bachchan
Image Source : AMITABH BACHCHAN OFFICIAL BLOGअमिताभ बच्चन ब्लॉग

अमिताभ बच्चन का बिगड़ा रूटीन

उन्होंने आगे लिखा, 'आप सोचते हैं कि आज का दिन वैसा क्यों नहीं बीत रहा जैसा आप आम तौर पर चाहते हैं। इसलिए अगर हमारे अंदर इस बात की थोड़ी भी समझ हो तो हमारे आस-पास शांति और सुकून बना रह सकता है, लेकिन कुछ लोगों के साथ ऐसा कभी नहीं होता और यह उनकी चिंता को और बढ़ा देता है। कहा जाता है कि चिंता में जीना मन और शरीर दोनों के लिए हानिकारक होता है और इस बात की कमजोरी के चलते पूरा दिन चिंता में बिताना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। रूटीन बिगड़ा गया है... उसका सही होना जरूरी है। काम करने से अच्छा लगता है।'

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट

बिग बी हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 17' होस्ट करते नजर आए थे, जो इस शो के साथ उनके लंबे जुड़ाव में एक और अहम पड़ाव साबित हुआ है। काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन को पिछली बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में देखा गया था। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी मुख्य भूमिकाओं में थे। इसमें अश्वत्थामा के रूप में बिग बी के अभिनय की हर तरफ तारीफ हुई। वह जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' और 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढे़ं-

लॉकडाउन के बाद पहली सुपरहिट फिल्म देकर स्टार बन गया अमेरिका से आया तेलुगु लड़का, अब दूसरी पारी को तैयार

राहुल बनर्जी के लिए कोलकाता की सड़कों पर उतरी आधी फिल्म इंडस्ट्री, एक्टर की मौत के बाद न्याय की मांग, VIDEO वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन