1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दामाद केएल राहुल पर प्यार लुटाते दिखे सुनील शेट्टी, तस्वीर में दिखा दोनों के बीच खास बॉन्ड

दामाद केएल राहुल पर प्यार लुटाते दिखे सुनील शेट्टी, तस्वीर में दिखा दोनों के बीच खास बॉन्ड

सुनील शेट्टी जितना प्यार अपने दोनों बच्चों से करते हैं, उससे कही ज्यादा प्यार वो अपने दामाद केएल राहुल को भी करते हैं। वह अकसर अपने दामाद की तारीफ कर उनपर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। एक बार फिर अन्ना ने कुछ ऐसा ही किया है।

Suniel Shetty-KL Rahul- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सुनील शेट्टी ने दामाद केएल राहुल संग शेयर की तस्वीर

सुनील शेट्टी भले ही बॉलीवुड फिल्मों में  इन दिनों कम दिखते हैं लेकिन वो कभी अपने फिटनेस को लेकर तो कभी अपने बच्चों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं।उनके दोनों बच्चे बॉलीवुड में स्टार बन चुके हैं। बेटी अथिया शेट्टी अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी है और साथ ही क्रिकेटर केएल राहुल के संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। वहीं उनके बेटे अहान शेट्टी भी फिल्म तड़प से बॉलीवुड में लॉन्च हो चुके है।वहीं जबसे अन्ना ने अपनी बेटी की शादी क्रिकेटर केएल राहुल से की है तबसे लगातार वो सोशल मीडिया पर अपने दामाद पर प्यार लुटाते नजर आते हैं, जिसे देखकर साफ पता चलता है कि अन्ना की उनके दामाद संग कितनी अच्छी बॉन्डिंग है। 

दामाद संग ट्वीनिंग करते दिखे सुनील शेट्टी

कभी सुनील दामाद को चियर करने के लिए स्टेडियम में दिखाई देते हैं तो कभी सोशल मीडिया पर उनकी जीत का जश्न मनाते नजर आते हैं। अब हाल ही में, उन्होंने अपने दामाद संग एक तस्वीर शेयर कर एक बार फिर उनपर प्यार लुटाया है। सुनिल ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें राहुल  जहां अपने ससुर सुनील के कंधे पर हाथ रख पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं अन्ना ने अपने दामाद के कमर पर हाथ रखा हुआ है। दोनों ससुर- दामाद इस तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं, खास बात ये है कि फोटो में दोनों ने ब्लैक में ट्वीनिंग की है। दोनों मैचिंग ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही क्रिकेटर ने स्पोर्टी, ब्लैक कैप भी पहनी हुई है।

अथिया शेट्टी ने पिता-पति की फोटो पर बरसाया प्यार

इस प्यारी फोटो को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने कैप्शन में हार्ट की इमोजी बनाई है। इसी फोटो को राहुल ने हार्ट और स्माइली इमोजी के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है। सुनील शेट्टी और केएल राहुल की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।वहीं सुनील की बेटी अथिया शेट्टी ने भी तस्वीर पर रिएक्शन दिया और रेड हार्ट वाला इमोजी पोस्ट कर अपने पिता और पति के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।

 

Bigg Boss 17 में दिखेगा तीन का तड़का, सलमान खान के साथ दिखेंगे 2 नए होस्ट

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के हर्षद चोपड़ा ने लीप के पहले शेयर किया खास वीडियो, देख अभिमन्यु-अक्षरा की आ जाएगी याद

फिल्म UT 69 को बायकॉट करने पर भड़के शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, कही ये बड़ी बात

Latest Bollywood News