1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 17 में दिखेगा तीन का तड़का, सलमान खान के साथ दिखेंगे 2 नए होस्ट

Bigg Boss 17 में दिखेगा तीन का तड़का, सलमान खान के साथ दिखेंगे 2 नए होस्ट

 Published : Oct 28, 2023 02:55 pm IST,  Updated : Oct 28, 2023 02:55 pm IST

सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो समाने आया है। अब संडे को सलमान खान की जगह उनके दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान शो को होस्ट करेंगे।

bigg boss 17, salman khan, Arbaaz Khan, Sohail Khan- India TV Hindi
सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान Image Source : X

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के घर में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त बहस और लड़ाई देखने को मिलती है। हर नए एपिसोड में कुछ नया और मसालेदार देखने को मिल रही है। वहीं अब 'बिग बॉस 17' का एक नया प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान कान के साथ उनके भाई अरबाज खान और सोहेल खान बिग बॉस के घर में नजर आ रहे हैं। शो में अब कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें और बढ़ाने वाली है। घर में हो रहे विवाद को लेकर अब नया ड्रामा शो में शुरू होने वाला है। सलमान खान के शो से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। 

बिग बॉस 17 का नया प्रोमो 

टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' एक नए प्रोमो वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो में सलमान खान एक बड़ी अनाउंसमेंट करते नजर आ रहे हैं। उनके भाई अरबाज खान और सोहेल खान शो को होस्ट करेंगे, लेकिन सिर्फ संडे को ही वो शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। इस प्रोमो में सलमान अपने भाई से बात करते नजर आ रहे हैं। शो में अब सलमान खान को वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगते दिखाया जाएगा। तो वहीं अब अरबाज खान और सोहेल खान को संडे के दिन कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती मजाक करते देखा जाएगा। 

ये दो स्टार्स करेंगे शो को होस्ट
'बिग बॉस 17' के वीकेंड का वार का नया प्रोमो रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। इस प्रोमो के शुरुआत में सलमान खान के भाई सोहेल और अरबाज आपस में बात करते हुए कहते हैं कि 'ये क्या कर रहा है ये शो साइन कर दिया! इस पर अरबाज करते हैं कि हम बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं सोहेल बिग बॉस ये हमारे भाई का शो है। तभी सलमान खान की एंट्री होती है औऱ वो कहते हैं कि अब से शुक्रवार और शनिवार को वीकेंड का वार में होस्ट करूंगा और संडे को अरबाज और सोहेल होस्ट करेंगे यानी कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करेंगे।' लोगों को 'बिग बॉस 17' का ये प्रोमो बहुत पसंद आ रहा है। 

बिग बॉस 17 के बारे में 
शो 'बिग बॉस 17' में इस बार वीकेंड का वार में ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री होगी। समर्थ को देखकर ईशा के होश उड़ जाएंगे। वहीं  ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल को देख सबसे ज्यादा दुख अभिषेक कुमार को होता है और वह फूट-फूटकर रोने लगते हैं। 

ये भी पढ़ें-

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के हर्षद चोपड़ा ने लीप के पहले शेयर किया खास वीडियो, देख अभिमन्यु-अक्षरा की आ जाएगी याद

फिल्म UT 69 को बायकॉट करने पर भड़के शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, कही ये बड़ी बात

विजय वर्मा ने बीच इवेंट में किया कुछ ऐसा, पैप्स ने छेड़ते हुए कहा-'भाभी का कॉल...'

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन