डेब्यू हुआ महाफ्लॉप, 5 साल धूल फांकता रहा सुपरस्टार का लाडला, अब पापा की सुपरहिट फिल्म के सीक्वल से बदलेगा किस्मत
सुनील शेट्टी के लाडले बेटे 'बॉर्डर 2' से कमबैक करने की तैयारी में हैं। 5 साल तक फिल्मों से दूर रहने के बाद अब वो वापसी करने जा रहे हैं। एक नजर डालते हैं उनके फिल्मी सफर पर।

अहान शेट्टी का बॉलीवुड सफर किसी और स्टार किड से बिल्कुल अलग था। उन्हें पहली ही फिल्म से सफलता नहीं मिला और न ही उनके लिए आगे का सफर जरा भी आसान रहा। सुपरस्टार पिता सुनील शेट्टी के बेटे होने के बावजूद अहान ने ग्लैमर और शोहरत की जल्दीबाजी में पड़ने के बजाय अपनी तैयारी और मेहनत को प्राथमिकता दी। शुरुआती फिल्मों से लेकर बॉक्स ऑफिस के अनुभव तक, उनका करियर उतार-चढ़ाव और धैर्य की कहानी बयां करता है। डेब्यू फिल्म फ्लॉप होने के बाद कई फिल्मों का हाथ से निकलना उनके लिए करियर की शुरुआत में ही मुश्किल दौर लेकर आया। अब अहान शेट्टी 'बॉर्डर 2' से कमबैक करने जा रहे हैं। पांच साल के लंबे इंतजार के बाद उनकी दूसरी फिल्म पर्दे पर आने वाली है। अब देखने वाली बात होगी कि उनकी किस्मत पिता की फिल्म के सीक्वल से बदलेगी या नहीं। चलिए आपको अहान के करियर के बारे में बताते हैं।
शुरुआत और ट्रेनिंग
अहान शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत से पहले खुद को अभिनय के लिए तैयार किया। उन्होंने एक्टिंग, एक्शन और बॉडी लैंग्वेज पर खास ध्यान दिया और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया, ताकि फिल्ममेकिंग की बारीकियों को समझ सकें। इस दौरान वे कैमरे के पीछे रहकर इंडस्ट्री को करीब से सीखते रहे। अहान शेट्टी ने साल 2021 में मिलन लूथरिया की फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म तेलुगु सुपरहिट आरएक्स 100 की हिंदी रीमेक थी। अहान के साथ तारा सुतारिया नजर आई थीं। फिल्म को भले ही मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हों, लेकिन अहान की स्क्रीन प्रेजेंस, इंटेंस लुक और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ जरूर हुई। एक इमोशनल और गुस्से से भरे किरदार में उन्होंने अपनी पूरी एनर्जी झोंक दी।
बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल
अहान शेट्टी की फिल्म तड़प का बजट लगभग ₹25 करोड़ था और इसे बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता मिली। फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब ₹4.5 करोड़ की कमाई की, पहले तीन दिनों में कुल ₹13 करोड़ और 10वें दिन तक लगभग ₹23.9 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि यह ब्लॉकबस्टर नहीं बनी और पिट गई।
पहचान बनाने की कोशिश
तड़प के बाद अहान ने जल्दबाजी में फिल्में साइन करने के बजाय अपने अगले कदम को लेकर सावधानी बरती। उन्होंने खुद को बेहतर अभिनेता बनाने पर फोकस किया और ऐसे प्रोजेक्ट्स की तलाश की, जो उन्हें अलग तरह के किरदार निभाने का मौका दें। अहान अक्सर अपने पिता सुनील शेट्टी को अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक मानते हैं, लेकिन वे अपनी पहचान खुद बनाना चाहते हैं। अहान शेट्टी को लेकर यह माना जा रहा है कि वे एक्शन और इंटेंस ड्रामा जॉनर में ज्यादा सहज हैं। वे आने वाले समय में कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकते हैं, जिनमें उनके अभिनय के नए पहलू देखने को मिलेंगे।
कैसा रहा अहान का सफर?
अहान शेट्टी का बॉलीवुड सफर जितना चमकदार दिखता है, उसके पीछे उतना ही धैर्य और संयम भी छिपा है। कम लोगों को पता है कि अपने करियर के शुरुआती दौर में अहान के हाथ से कई फिल्में निकल गईं। इसकी एक बड़ी वजह रही उनके पिता और दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की सलाह, जिसे अहान ने हमेशा प्राथमिकता दी। सुनील शेट्टी ने अहान को शुरुआत से ही यह समझाया कि जल्दबाजी में प्रोजेक्ट साइन करना सही नहीं होता। उनका मानना था कि पहला इंप्रेशन बहुत मायने रखता है और अगर शुरुआत गलत हो जाए तो उसे सुधारने में वक्त लग जाता है। इसी वजह से सुनील शेट्टी ने अहान को कई ऐसे ऑफर्स ठुकराने की सलाह दी, जो भले ही बड़े बैनर या कमर्शियल नजर आते हों, लेकिन किरदार के लिहाज से मजबूत नहीं थे।
पापा की एडवाइस
सूत्रों के मुताबिक अहान को डेब्यू से पहले कुछ रोमांटिक और मसाला फिल्मों के ऑफर मिले थे, लेकिन सुनील शेट्टी चाहते थे कि उनका बेटा ऐसी फिल्म से लॉन्च हो, जिसमें इमोशन, इंटेंसिटी और परफॉर्मेंस की गुंजाइश हो। अहान शेट्टी के बॉलीवुड करियर में ऐसा दौर भी आया जब ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्म में काम करने की वजह से उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट्स निकल गए। दरअसल अहान को शुरुआत में कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिले थे, लेकिन पिता सुनील शेट्टी ने उन्हें सलाह दी कि वे जल्दबाजी में कोई फिल्म न करें और पहले अपनी तैयारी और सही शुरुआत पर ध्यान दें। सुनील शेट्टी का मानना था कि अहान का डेब्यू ऐसा होना चाहिए जो उनकी एक्टिंग क्षमता और स्क्रीन प्रेजेंस को सही तरीके से दिखा सके। उन्होंने कहा कि शुरुआती फिल्म का किरदार छोटा या बड़ा होना मायने नहीं रखता, बल्कि इसका प्रभाव और मान्यता अहम होती है। इसी वजह से अहान ने कुछ बड़े मसाला और रोमांटिक फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए।
ये भी पढ़ें: 'धुरंधर' बनी सुपरहिट, लेकिन अक्षय खन्ना को खटक रही थी एक चीज, पंडित बुलाकर कराई पूजा, वायरल हुईं Photos