आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फिनाले से पहले अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम लैटिन पॉप और भांगड़े की धुनों से गूंज उठा। क्लोजिंग सेरेमनी में सुखबीर सिंह और फाल्गुनी पाठक ने भी अपने हिट सॉन्ग्स पर परफॉर्मेंस दी, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया। लैटिन पॉप स्टार रिकी मार्टिन ने भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्मेंस दी। भारत में रिकी मार्टिन ने 28 साल बाद परफॉर्म किया है। इस बीच लैटिन पॉप स्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह विदेशी नहीं पंजाबी बीट्स पर थिरकते नजर आ रहे हैं।
सुखबीर सिंह के 'इश्क तेरा तड़पावे' पर झूमे रिकी मार्टिन
टी20 वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में पॉप स्टार रिकी मार्टिन ने भी परफॉर्म किया, लेकिन उनसे पहले सुखबीर सिंह और फाल्गुनी पाठक ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुखबीर सिंह की परफॉर्मेंस के दौरान रिकी मार्टिन भी खुद को झूमने से नहीं रोक सके। सिंगर ने जैसे ही 'इश्क तेरा तड़पावे' गाना शुरू किया, रिकी ने भी पैर थिरकाने शुरू कर दिए और फिर जबरदस्त भांगड़ा करते नजर आए। रिकी का ये अंदाज देखने के बाद अब उनके भारतीय फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।
फाल्गुनी पाठक की धमाकेदार परफॉर्मेंस
फाल्गुनी पाठक ने अपने हिट नंबर्स 'मैंने पायल है छनकाई' और 'ओ पिया' जैसे फेमस गाने गाए। वहीं सुखबीर सिंह ने अपने 'इश्क तेरा तड़पावे', 'सौदा खरा खरा' और 'दिल करे' जैसे गाने गाए, जो दुनियाभर में मशहूर हैं। रिकी की बात करें तो लैटिन पॉप स्टार और ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके सिंगर ने अपने 'Livin', 'She Banga', 'La Vida Loca' और 'The Cup Of Life' जैसे अपने मशहूर गाने गाकर स्टेडियम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला
बता दें, टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया, जिसके बाद इंडिया पहले बैटिंग कर रही है, जो शुरू हो चुका है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में दिखी आसिफ अली जरवारी की झलक, मेकर्स ने चालाकी से छिपाया चेहरा, बढ़ा सस्पेंस
एक्ट्रेस को बीच सड़क शख्स ने जड़ा थप्पड़, रोते-रोते सुनाई आपबीती, बोली- 'पुलिस स्टेशन जाकर भी क्या होगा'
Latest Bollywood News