1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईरान-इजरायल के तनाव पर बेस्ड है 6 साल पहले आई वेब सीरीज, 14 दिन पहले हुई प्रोड्यूसर की मौत, होटल के कमरे में मिला शव

ईरान-इजरायल के तनाव पर बेस्ड है 6 साल पहले आई वेब सीरीज, 14 दिन पहले हुई प्रोड्यूसर की मौत, होटल के कमरे में मिला शव

इजरायल-अमेरिका की ईरान से छिड़ी जंग से माहौल तनावपूर्ण हो चुका है। हालांकि, ईरान और इजरायल के बीच का तनाव सालों से चला आ रहा है और इसकी झलक 6 साल पहले आई टॉप रेटेड वेब सीरीज में भी देखने को मिलती है।

tehran- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/APPLE TV तेहरान वेब सीरीज।

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने दुनियाभर का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस हमले से पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल है। हालात ये हैं कि ये युद्ध अब वैश्विक स्तर पर चिंता का विषय बन गया है। अमेरिका-इजरायल ने शनिवार, 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया, इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की भी मौत हो चुकी है, जिससे दोनों देशों के बीच की दुश्मनी अब बढ़ती नजर आ रही है। अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल के तेल अवीव को निशाना बनाया और बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए। इस युद्ध ने न सिर्फ क्षेत्रीय स्थिरता को छिन्न-भिन्न कर दिया है, बल्कि पूरे मिडिल-ईस्ट में टेंशन का माहौल है और इस तनावपूर्ण माहौल के बीच एक वेब सीरीज है जो चर्चा का विषय बन गई है। इस वेब सीरीज में ईरान-इजरायल के तनाव को दिखाया गया है।

ईरान-इजरायल के तनाव पर बेस्ड वेब सीरीज

ये वेब सीरीज है 'तेहरान', जो एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है। ये सीरीज इजरायल-ईरान की दुश्मनी और परमाणु कार्यक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ईरान और इजरायल के बीच चल रहे मौजूदा हालातों से काफी हद तक मिलती-जुलती है। ये सीरीज 2020 में एप्पल टीवी+ पर रिलीज हुई थी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे काफी सराहा भी गया था। इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और अब इसके चौथे सीजन की चर्चा जोरों पर है।

'तेहरान' वेब सीरीज की कहानी

जोनडर और ओम्री शेनहार द्वारा लिखित और डेनियल सिरिंक द्वारा निर्देशित इस सीरीज का पहला भाग जून 2020 में आया था, जिसकी कहानी एक इजरायली मोसाद एजेंट तमार रबिनयान (निव सुल्तान द्वारा अभिनीत) के इर्द-गिर्द घूमत है, जो ईरान की राजधानी तेहरान में अपने पहले मिशन पर है, जो उसकी जन्मभूमि भी है। एजेंट तेहरान में नकली पहचान बनाकर घुसती है और ईरान के परमाणु रिएक्टर को नष्ट करने की कोशिश करती है। इस सीरीज में सीक्रेट ऑपरेशन, साइबर अटैक और प्रॉक्सी युद्ध को दिखाया गया है, जो ईरान-इजरायल संघर्ष से काफी हद तक मिलते हैं। खास बात तो ये है कि ये सीरीज काफी हद तक वास्तविकता से प्रेरित है और वास्तविक राजनीतिक तनाव को दिखाती है।

तेहरान की प्रोड्यूसर का निधन

इस स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके पहले सीजन को आईएमडीबी पर 7.6 रेटिंग मिली है और रॉटन टोमैटोज पर 94% स्कोर मिला है। ये सीरीज इंटरनेशनल एम्मी अवॉर्ड भी जीत चुकी है। लेकिन, हाल ही में इस सीरीज की प्रोड्यूसर डाना ईडन की मौत हो गई, जिसने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर दिया। 16 फरवरी को ग्रीस के एथेंस के एक होटल में 52 वर्षीय डाना मृत पाई गईं।

ये भी पढ़ेंः इजरायल-ईरान के युद्ध के बीच दुबई में फंसीं सोनल चौहान, हालात पर दिया अपडेट, बोलीं- सब कंट्रोल में है
35 मुकदमे और अपराधियों की महफिल में परफॉर्मेंस, सपना चौधरी ने सुनाई आपबीती, बोलीं- टेबल में सजे थे हथियार

Latest Bollywood News