1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इजरायल-ईरान के युद्ध के बीच दुबई में फंसीं सोनल चौहान, हालात पर दिया अपडेट, बोलीं- सब कंट्रोल में है

इजरायल-ईरान के युद्ध के बीच दुबई में फंसीं सोनल चौहान, हालात पर दिया अपडेट, बोलीं- सब कंट्रोल में है

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 02, 2026 09:24 am IST,  Updated : Mar 02, 2026 09:24 am IST

सोनल चौहान इन दिनों दुबई में फंसी हुई हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते दुबई में उड़ानें रोक दी गई हैं, जिसके चलते सोनल चौहान भी दुबई में फंसी हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए अब दुबई के हालात फैंस के साथ शेयर किए हैं।

sonal chauhan- India TV Hindi
सोनल चौहान। Image Source : INSTAGRAM/@SONALCHAUHAN

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमला करने के बाद मिडिल ईस्ट में हालात काफी बिगड़ चुके हैं। अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर मिसाइल से हमला किया, जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमले शुरू किए। ईरान ने जवाबी हमले में इजरायल और अमेरिका के सैन्य अड्डों पर मिसाइल दागी। इन हमलों का असर पूरे मिडिल-ईस्ट में देखा जा रहा है। दुबई पर भी इन हमलों का पूरा असर देखने को मिल रहा है। दुबई में फिलहाल सभी उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं, जिससे कई भारतीय भी दुबई में ही फंसे हैं और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान भी दुबई में ही फंसी हुई हैं। एक्ट्रेस ने रविवार को ही एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी और अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए दुबई के मौजूदा हालातों की जानकारी दी है।

सोनल चौहान ने दिया अपडेट

सोनल चौहान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने फैंस और शुभचिंतकों को आश्वस्त किया कि वह दुबई में पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बताया कि स्थानीय अधिकारी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है। इसी के साथ सोनल ने लोगों से दहशत और किसी भी तरह का भ्रामक कंटेंट न फैलाने का भी आग्रह किया है।

सोनल चौहान का पोस्ट

सोनल चौहान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए पोस्ट में लिखा- 'मुझे मैसेज करने और मेरा हालचाल पूछने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। जवाब न दे पाने के लिए मुझे खेद है। आपकी चिंता मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं सुरक्षित हूं और आपको विश्वास दिलाती हूं कि अधिकारी सभी की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। घबराने की कोई बात नहीं है। यकीनन, दुबई दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान है। दुबई के डिफेंसकर्मी सभी की सुरक्षा और हिफाजत के लिए तैनात हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। और मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि दहशत न फैलाएं।'

sonal chauhan
Image Source : INSTAGRAM/@SONALCHAUHANसोनल चौहान का पोस्ट।

पहले पीएम मोदी से लगाई थी मदद की गुहार

इससे पहले सोनल चौहान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह मौजूदा संकट के चलते दुबई में फंस गई हैं और भारत आने का कोई भी स्पष्ट रास्ता नहीं दिख रहा है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने सुरक्षित भारत वापस आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। सोनल ने शनिवार को इंडियन गर्वमेंट से मदद मांगते हुए ये पोस्ट शेयर किया था।

मिडिल ईस्ट में अशांति

ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य हमले के बाद से ही मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इस हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई है। अब लगातार दूसरे दिन भी हमले जारी हैं। रविवार को ईरानी इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का हेडक्वार्टर अमेरिका और इजरायल के निशाने पर रहा। रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि इन हमलों में 48 ईरानी नेताओं को मारा जा चुका है। साथ ही बताया कि अमेरिका ने ईरान के 9 जहाज डुबो दिए हैं।

ये भी पढ़ेंः 35 मुकदमे और अपराधियों की महफिल में परफॉर्मेंस, सपना चौधरी ने सुनाई आपबीती, बोलीं- टेबल में सजे थे हथियार

'वो गुरुद्वारे में गाता था', अरिजीत सिंह के पिता ने बटे के सफर को किया याद, लाहौर से आकर जियागंज बसा था सिख परिवार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन