A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 5 महीने से रिलीज को तरस रही सुपरस्टार की फिल्म, सेंसर से अब तक नहीं मिला फाइनल सर्टिफिकेट, छलका प्रोड्यूसर का दर्द

5 महीने से रिलीज को तरस रही सुपरस्टार की फिल्म, सेंसर से अब तक नहीं मिला फाइनल सर्टिफिकेट, छलका प्रोड्यूसर का दर्द

थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। 5 महीने से फिल्म रिलीज का इंतजार कर रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर को भी इससे काफी उम्मीदें थीं, जिन्होंने अब इस पर खुलकर बात की है।

jana nayagan- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/KVN PRODUCTIONS 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी 'जना नायकन'।

थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। सुपरस्टार से नेता बने विजय ने 10 मई को ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और अब बतौर सीएम अपना कार्यभार भी संभाल चुके हैं। लेकिन, अब तक उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' रिलीज नहीं हो पाई है। विजय की फिल्म 'जन नायकन' जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सर्टिफिकेट को लेकर सेंसर बोर्ड से छिड़े विवाद के बाद अब तक फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है, जिसके चलते फिल्म की रिलीज पिछले 5 महीने से अटकी हुई है। अब फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और फिल्म के रिलीज न होने पर अपना दर्द भी साझा किया है।

'जन नायकन' को अब तक नहीं मिला सर्टिफिकेट

'जन नायकन' के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण हाल ही में मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे, जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी फिल्म पर भी खुलकर बात की। फिल्म निर्माता ने बताया कि उनकी फिल्म को अब तक सीबीएफसी की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जिसके चलते फिल्म की रिलीज अब तक अटकी हुई है। वेंकट ने उम्मीद जताई कि जल्दी ही उनकी फिल्म को सर्टिफिकेशन बोर्ड की ओर से हरी झंडी मिल जाएगी।

ये जन नायकन के बारे में बात करने की जगह नहीं- वेंकट

वेंकट से जैसे विजय स्टारर 'जन नायकन' को लेकर सवाल किया गया, उन्होंने जवाब में कहा- 'ये जगह जन नायकन के बारे में बात करने के लिए उचित नहीं है। मैं मंदिर दर्शन के लिए आया हूं। लेकिन, जैसा कि मैं पहले ही बता चुका हूं कि अब तक फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिला है। उम्मीद है कि जल्दी ही इसे सर्टिफिकेट मिल जाएगा और हम फिल्म को रिलीज कर पाएंगे। जैसे ही सर्टिफिकेट मिलेगा, हम फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर देंगे। फिलहाल इस जगह पर इस बारे में चर्चा करना उचित नहीं है, थैंक यू। मैं यहां भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं।'

'जन नायकन' क्यों नहीं हो पाई रिलीज?

बता दें, विजय की फिल्म इस साल की शुरुआत में ही रिलीज होने वाली थी। फिल्म की रिलीज डेट 9 जनवरी 2026 थी, लेकिन आखिरी मौके पर सीबीएफसी की ओर से फिल्म की रिलीज रोक दी गई। जांच समिति के सदस्य ने फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके चलते फिल्म को पुनिरीक्षण समिति के पास भेज दिया गया। इसके बाद मामला कोर्ट तक जा पहुंचा, लेकिन निर्माताओं को अदालत से भी कोई राहत नहीं मिली। अब फिल्म के निर्माता, सीबीएफसी की ओर से फिल्म को हरी झंडी दिए जाने के इंतजार हैं, जो कब खत्म होगा ये कह पाना खुद फिल्म के निर्माताओं के लिए भी मुश्किल है। दूसरी तरफ विजय के फैंस अभी भी उनकी फिल्म की रिलीज के इंतजार में हैं।

ये भी पढ़ेंः दीपिका कक्कड़ पर टूटा दुखों का पहाड़, अब घर के मुखिया की तबीयत हुई खराब, ब्रेन स्ट्रोक के बाद ICU में कराए गए भर्ती
हीरो की बहादुरी को ठोकेंगे सलाम, हॉटस्टार की ये सीरीज उड़ा देगी होश, कान खड़े करने वाला है 8.1 रेटिंग कहानी का सस्पेंस

Latest Bollywood News