चूहे बिल्ली की घिसी पिटी पुरानी दास्तां तो पर्दे पर आपने बहुत देखी होगी। लेकिन हॉटस्टार पर 2 साल पहले एक ऐसी सीरीज आई जिसकी थीम भले ही चूहे बिल्ली वाली थी लेकिन उसकी कहानी की धार इतनी तेज थी कि फोकस कुल्फी की तरह जम जाता है। कहानी एक हत्यारे की है जो पुलिस की तमाम चुनौतियों की धज्जियां उड़ाते हुए अपने मकसद को अंजाम देता है। इस कहानी को आईएमडीबी पर 8.1 की रेटिंग मिली हुई है। सीरीज का नाम है 'द डे ऑफ दे जेकल' (The Day of the Jackal)।
क्या है कहानी?
सीरीज की कहानी एक ब्रिटिश सेना के अधिकारी की है जो एक खतरनाक और नायाब शूटर है। अपनी सेना की वर्दी छोड़ बागी हो चुके इस ब्रिटिश सैनिक के मंसूबे अब ताकतवर लोगों के बीच पैसों की शक्ल में खुलते हैं और लाश सामने पड़ी रहती है। सैनिक का नाम है चार्ल्स डगन जिसे निभाया है 'एडी रेडमायने' (Eddie Redmayne) ने। चार्ल्स डगन स्नाइपर राइफल का मास्टर है और दुनिया के सबसे बेहतरीन निशानेबाजों में से एक है। पूर्व में ब्रिटिश आर्मी में रह चुका है और अफगानिस्तान जैसी जगह पर ड्यूटी कर चुका है। अब चार्ल्स डगन यूरोप के एक देश में भेष बदलकर रहता है और उसने एक सामान्य परिवार बना रखा है। एक सुंदर पत्नी है, बेटा है, पत्नी की मां और उसका भाई यानी डगन का साला भी है। समुद्र किनारे घर है और खुशहाल जिंदगी है। लेकिन डगन की एक और जिंदगी है जो वो अपने परिवार से अलग रहकर जीता है। करोड़ों डॉलर्स लेकर दुनिया के अरबपतियों के कहने पर हत्याओं को अंजाम देना भी डगन का एक पेशा है। इसी पेशा को कहानी तलाशने की कोशिश करती है और कई जगहों पर सस्पेंस इतना जबरदस्त रहता है कि कान खड़े हो जाते हैं।
आईएडीबी पर मिली 8.1 रेटिंग
इस सीरीज को डायरेक्टर रॉन बैनेट (Ronan Bennett) ने बनाया है। सीरीज में उर्शुला कोरबोरो (Úrsula Corberó) ने भी डगन की पत्नी की रोल प्ले किया है। उर्शुला को इससे पहले मनी हाइस्ट में टोक्यो के किरदार के लिए भी खूब तारीफें मिली थीं। खालिद अबदुल्लाह नाम के एक्टर ने उले डग चार्ल्स का रोल प्ले किया है जो कहानी में एक पॉजिटिव किरदार है और आपको प्रभावित करता है। लशाना लिंच (Lashana Lynch) एक दमदार पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है। सीरीज को आईएमडीबी पर भी शानदार रेटिंग मिली है और 1 लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों ने मिलकर इसे 8.1 रेट किया है।
ये भी पढ़ें- पिता के साथ आखिरी फिल्म को याद कर भावुक हुए नागार्जुन, साउथ सुपरस्टार ने शेयर की भावुक कहानी