विजय ने तलाक और तृषा संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, जनता से की खास अपील, बोले- चिंता न करें
TVK के चीफ विजय ने फैंस से अपने निजी जीवन के बारे में चिंता न करने को कहा है। तलाक और तृषा संग अफेयर की चर्चा के बीच यह सुपरस्टार का पहला बयान है।
एक्टर-पॉलिटिशियन विजय पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। सुपरस्टार विजय की पत्नी संगीता के उनके खिलाफ तलाक की अर्जी देने के बाद उन्हें तृषा कृष्णन के साथ एक रिसेप्शन में देखा गया। शनिवार को TVK चीफ ममल्लापुरम में इंटरनेशनल विमेंस डे सेलिब्रेशन में शामिल हुए, जहां उन्होंने आने वाले असेंबली इलेक्शन के लिए महिलाओं के लिए खास वेलफेयर स्कीम्स की घोषणा की। अपने भाषण के दौरान, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी बात की और अपने सपोर्टर्स से उनसे दुखी न होने की अपील की।
विजय ने तलाक और अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ थलपति विजय ने विमेंस डे पर एक स्पेशल स्पीच दी। अपनी पत्नी संगीता सोरनालिंगम संग तलाक और तृषा के साथ चल रहे अफेयर का इनडायरेक्टली जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा, 'मेरे आस-पास की हाल की प्रॉब्लम्स की चिंता मत करो।' विजय ने आगे कहा कि ये मुद्दे किसी के चर्चा के लायक नहीं हैं। भाषण के दौरान, उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह इन मामलों को पर्सनली संभालेंगे। उन्होंने कहा, 'ये मुद्दे आपके के लायक नहीं हैं। मैं खुद उनका ध्यान रखूंगा।' आगे कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख इस बात का होता है कि उनके फैंस उनकी निजी समस्याओं की वजह से दुखी या परेशान है।
विजय ने जनता के लिए जताई चिंता
भाषण के दौरान, विजय ने कहा, 'हाल ही में कुछ दिक्कतें हुई हैं। मैं देख रहा हूं कि आपको भी हर्ट हो रहा है। आप लोगों को दुखी देखकर मुझे भी बुरा लग रहा है। मैं अपनी पर्सनल लाइफ की दिक्कतों का ध्यान खुद रखूंगा। परेशान मत हो आप। चिंता की कोई बात नहीं है। हम सब को मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान किस तरह करना है उस पर काम करना है।'
थलापति की आखिरी फिल्म
विजय अपनी पॉलिटिकल जर्नी शुरू करने से पहले अपनी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' में नजर आएंगे। उन्होंने अपनी पॉलिटिकल पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) लॉन्च करने की घोषणा की और 2026 के तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन लड़ने का इरादा बताया। फिल्म जनवरी में रिलीज से कुछ दिन पहले डिले हो गई थी और रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है।
ये भी पढे़ं-
