A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' का ट्रेलर कब होगा रिलीज? जानें सही दिन और समय

थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' का ट्रेलर कब होगा रिलीज? जानें सही दिन और समय

थलपति विजय की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'जना नायकन' का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। क्या आप जानते हैं कि जना नायकन का ट्रेलर कब और कितनी बजे देख सकते हैं।

Thalapathy Vijay- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@ACTORVIJAY थलापति विजय

थलपति विजय के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि उनकी आखिरी फिल्म 'जना नायकन' का मोस्ट अवेडेट ट्रेलर बहुत जल्द रिलीज किया जाएगा। तमिल सुपरस्टार ने खुद ट्रेलर का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लॉन्च का समय और तारीख बताई गई है। शेयर किए गए पोस्टर में विजय हाथ में बंदूक पकड़े हुए और गुस्से वाले लुक में दिख रहे हैं। पोस्टर में बॉबी देओल और मामिता बैजू की भी झलक देखने को मिलेगी। सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी लोगों के बीच जंगल की आग की तरह फैल रही है। यहां बताया गया है कि आप जना नायकन का ट्रेलर कब और कितनी बजे देख सकते हैं।

जना नायकन का ट्रेलर कब होगा रिलीज

थलपति विजय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी 69वीं फिल्म 'जना नायकन' का एक नया पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में खुलासा किया गया है कि ट्रेलर 03 जनवरी, 2026 की शाम 6:45 बजे रिलीज होगा। यह दमदार ट्रेलर तीन भाषाओं- तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगा। प्रोडक्शन हाउस ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की और ट्वीट किया, '#JanaNayaganTrailer #JanNetaTrailer #JanaNayakuduTrailer तमिल, तेलुगु और हिंदी ट्रेलर 3 जनवरी को शाम 6.45 बजे रिलीज होने वाला है।' अपनी ओरिजिनल भाषा के अलावा, यह फिल्म उसी दिन डब तेलुगु और हिंदी ऑडियो में भी रिलीज होगी। 'लियो' और 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के बाद अब 'जना नायकन' हिंदी में मल्टीप्लेक्स चेन में भी देखने को मिलेगी।

थलापति विजय ने फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा 

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 'जना नायकन' थलपति विजय की आखिरी फिल्म है। सुपरस्टार ने खुद मलेशिया में ऑडियो लॉन्च पर सिनेमा से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। यह फिल्म 09 जनवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर यह उम्मीद की जा रही है कि ये पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म पिछले सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ देगी और अपने बजट से कई गुना ज्यादा कलेक्शन करेंगी।

थलापति विजय और प्रभास के बीच होगी भिड़ंत

बॉक्स ऑफिस पर 'जना नायकन' के लिए सबसे बड़ी चुनौती प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' होगी, जो उसी दिन संक्रांति 2026 पर रिलीज होगी। एच विनोद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नारायण जैसे कई शानदार कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

ये भी पढे़ं-

जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर भड़के अभिषेक मल्हन, बिग बॉस में हुई थी मुलाकात, बोले- वह चैप्टर खत्म...

दृष्टि धामी ने दिखाया अपनी बेटी का चेहरा, नाम भी किया रिवील, बच्ची की क्यूटनेस ने जीता दिल

Latest Bollywood News