A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. थलपति विजय को मिला CM 2026 वाला लकी नंबर प्लेट, खास तोहफा पाकर मुस्कुराते दिखे 'जना नायकन', खोए-खोए आए नजर

थलपति विजय को मिला CM 2026 वाला लकी नंबर प्लेट, खास तोहफा पाकर मुस्कुराते दिखे 'जना नायकन', खोए-खोए आए नजर

थलापति विजय अब तमिलनाडु के नए सीएम पद का कार्यभार संभाल चुके हैं। बतौर सीएम उन्होंने धड़ाधड़ फैसले देना भी शुरू कर दिया है। इस बीच उन्हें डायरेक्टर वेंकट प्रभु से खास तोहाफा मिला है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

venkat prabhu- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VENKAT_PRABHU थलापति विजय को डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने दिया खास गिफ्ट।

तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सुपरस्टार से जन नायक बनने तक का विजय का सफर काफी शानदार रहा है और विधानसभा चुनाव में जिस तेजी से वह उभरे हैं, वह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही विजय अपने फैसलों को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं मुख्यमंत्री बनने से पहले विजय की एक खास नंबर प्लेट सोशल मीडिया पर चर्चा मं थे, ये नंबर प्लेट एक कार की थी, जो विजय ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान इस्तेमाल की थी। इस कार का नंबर TN07 CM 2026 था। अब वही नंबर प्लेट उन्हें तोहफे में मिली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

फिल्म में विजय की कार का नंबर था TN07 CM 2026

हाल ही में सोशल मीडिया पर विजय द्वारा इस्तेमाल एक कार का नंबर काफी चर्चा में रहा। ये कार विजय ने 2024 में आई फिल्म GOAT यानी 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के सेट पर इस्तेमाल की थी। इस फिल्म की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें उनकी कार का नंबर TN07 CM 2026 था। जैसे ही विजय ने तमिनलाडु विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की, ये नंबर प्लेट फिर चर्चा में आ गई और लोग कहने लगे कि इस नंबर प्लेट के साथ पहले ही भविष्यवाणी हो चुकी थी कि विजय 2026 में सीएम का पद संभालेंगे और अब ये भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी है।

तोहफे में मिली लकी नंबर प्लेट

थलापति विजय के लिए ये नंबर प्लेट लकी साबित हुई है। अब वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उन्होंने 10 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और अब ये लकी नंबर प्लेट उन्हें तोहफे में मिली है। डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने विजय को ये खास नंबर प्लेट गिफ्ट की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। फोटोज में विजय हाथ में ये लकी नंबर प्लेट थामे नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान है, जिसे देखने के बाद फैंस का कहना है कि वह कहीं खोए-खोए नजर आ रहे हैं।

खोए-खोए दिखे विजय

वेंकट प्रभु से गिफ्ट लेते हुए विजय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह खोए-खोए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर अब सोशल मीडिया यूजर भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'मुख्यमंत्री जी कहीं खोए हुए लग रहे हैं। आखिर वह कहां गुम हैं?' एक अन्य ने लिखा- 'विजय शायद उस नंबर प्लेट के बारे में सोच रहे हैं।' बता दें, विजय सीएम बनने के बाद अपने स्टाइल को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं। वह जब से सीएम बने हैं, लगातार सफेद शर्ट और काले कोट में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः CM बनते ही विजय ने लिया फैसला, 3 साल बाद तमिलनाडु में फिल्मों के मॉर्निंग शो को मंजूरी, तृषा कृष्णन से है कनेक्शन
IIT दिल्ली से की इंजीनियरिंग, फिर एक्टिंग की दुनिया में मारी एंट्री, 8.5 IMDb रेटिंग वाली सीरीज में काट चुकें हैं गदर

Latest Bollywood News