1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IIT दिल्ली से की इंजीनियरिंग, फिर एक्टिंग की दुनिया में मारी एंट्री, 8.5 IMDb रेटिंग वाली सीरीज में काट चुकें हैं गदर

IIT दिल्ली से की इंजीनियरिंग, फिर एक्टिंग की दुनिया में मारी एंट्री, 8.5 IMDb रेटिंग वाली सीरीज में काट चुकें हैं गदर

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 18, 2026 03:18 pm IST,  Updated : May 18, 2026 03:18 pm IST

आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई करने वाला ये एक्टर अब ओटीटी की दुनिया का सितारा बन चुका है और कई हिट सीरीज में नजर आ चुका है। इनमें से एक सीरीज को तो आईएमडीबी पर 9.0 रेटिंग मिली है।

amol parashar- India TV Hindi
अमोल पराशर। Image Source : INSTAGRAM/@AMOLPARASHAR

फिल्मी दुनिया में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्होंने अच्छी-खासी नौकरी को ठोकर मारकर एक्टिंग जगत का रुख कर लिया है। किसी ने इंजीनियरिंग तो किसी ने डॉक्टर की डिग्री हासिल करने के बाद मनोरंजन जगत का रुख कर लिया और आज अपना सपना पूरा करने में जुटे हैं। ऐसे ही एक्टर हैं अमोल पराशर, जिन्होंने आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद इंजीनियरिंग में अपना करियर छोड़कर एक्टिंग का रुख कर लिया। अमोल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद नौकरी भी की, लेकिन इंजीनियरिंग करते हुए ही उन्हें एक्टिंग का चस्का लग चुका था। जिसके बाद उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए नौकरी छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में एंट्री कर ली।

पेरेंट्स नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा

अमोल ने 'साहित्य आज तक 2025' में बातचीत के दौरान बताया था कि जब उन्होंने पहली बार अपने पेरेंट्स को अपने एक्टर बनने के फैसले के बारे में बताया तो वह काफी डर गए थे। अमोल ने इस बारे में बात करते हुए कहा था- 'मैंने जब अपने पेरेंट्स को बताया कि मैं एक्टर बनना चाहता हूं तो वह काफी डर गए थे। मैंने उन्हें फोन पर ही उन्हें बताया था। मुझे लगा, गुस्सा होंगे तो फोन ही काटेंगे ना। लेकिन, उन्हें इस बात की चिंता थी कि वो ऐसा क्यों कर रहा है? उसके दिमाग में ये विचार डाले किसने? इसे किसने बिगाड़ दिया। मेरे पेरेंट्स मुंबई का सुनकर ही डर जाते थे कि वहां कैसे सर्वाइव करेगा। फिर मैंने उन्हें समझाया कि उनका बेटा सब संभाल लेगा।'

रणबीर कपूर की फिल्म से शुरू किया करियर

अमोल पराशर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत रणवीर कपूर की फिल्म 'रॉकेट सिंह' से की थी, जो 2007 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह 'बबलू हैप्पी है' और 'ट्रैफिक' जैसी फिल्मों में नजर आए। लेकिन, ओटीटी की दस्तक के बाद उनके भी दिन फिर गए। 2016 में आई सीरीज 'ट्रिपलिंग' में चितवन का किरदार निभाकर वह मशहूर हो गए। उनका किरदार दर्शकों के दिल में बस गया। इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.5 रेटिंग मिली है।

इन फिल्मों में किया काम

अमोल पराशर ने 'रॉकेट सिंह' और 'ट्रिपलिंग' के अलावा 'सरदार उधम', '36 फार्महाउस', 'ग्राम चिकित्सालय', 'स्वीट ड्रीम्स' और 'क्रैश' जैसी फिल्मों और सीरीज में काम किया है, जिन्हें दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

ये भी पढ़ेंः मौनी रॉय ने सूरज नांबियार से नहीं ली एलीमनी, एक्स पति ने बताया तलाक का सच, इशारों-इशारों में दिशा पाटनी के लिए कही ये बात

मार-धाड़ और भारी एक्शन से भरी नेटफ्लिक्स की नई सीरीज, रोमांच से भरा है एक-एक सीन, मिर्जापुर से कहीं कम नहीं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन