1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. मार-धाड़ और भारी एक्शन से भरी नेटफ्लिक्स की नई सीरीज, रोमांच से भरा है एक-एक सीन, मिर्जापुर से कहीं कम नहीं

मार-धाड़ और भारी एक्शन से भरी नेटफ्लिक्स की नई सीरीज, रोमांच से भरा है एक-एक सीन, मिर्जापुर से कहीं कम नहीं

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 18, 2026 01:01 pm IST,  Updated : May 18, 2026 01:01 pm IST

OTT पर हाल ही में आई एक सीरीज खूब पसंद की जा रही है। जो एक्शन से लेकर मार-धाड़ तक में देश की सबसे सफल वेब सीरीज में से एक 'मिर्जापुर' को भी टक्कर दे रही है। चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में जो ओटीटी पर इन दिनों छाई है।

glory- India TV Hindi
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है क्राइम-थ्रिलर। Image Source : YOUTUBE/NETFLIX INDIA

ओटीटी पर क्राइम-थ्रिलर का भंडार है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर ढेरों फिल्में और सीरीज हैं, जिनमें सस्पेंस और रोमांच की कोई कमी नहीं है। 'दिल्ली क्राइम' से लेकर 'पाताल लोक' और 'मिर्जापुर' तक ऐसी कई क्राइम-थ्रिलर हैं, जिन्हें दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। तो अगर आप भी कोई बढ़िया सी क्राइम-थ्रिलर देखने की प्लानिंग कर रहे हैं और कुछ नए की तलाश में हैं तो आपको एक नई सीरीज के बारे में बताते हैं, जो हाल ही में ओटीटी पर आई है। ओटीटी पर हाल ही में इस नई वेब सीरीज ने दस्तक दी है, जो आते ही टॉप ट्रेंडिंग में भी शामिल हो गई है। ये सीरीज है 'ग्लोरी', जो दो हफ्तों से ओटीटी पर राज कर रही है और खूब पसंद की जा रही है।

ओटीटी पर आई नई थ्रिलर सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में नई क्राइम-थ्रिलर 'ग्लोरी' रिलीज की गई है, जिसमें पुलकित सम्राट और 'मिर्जापुर' के मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा लीड रोल में हैं। ये सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी और 2 हफ्ते से लगातार टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है। खास बात तो ये है कि इस सीरीज ने ओटीटी पर लंबे समय से राज कर रही कोरियन हॉरर थ्रिलर 'इफ विशेज कुड किल' को भी पीछे छोड़ दिया है। सीरीज की कहानी इतनी जबरदस्त है कि शुरू से लेकर आखिरी तक स्क्रीन से हटने नहीं देती है और क्लाइमैक्स इतना खतरनाक है कि देखकर दर्शक दंग रह गए।

क्या है ग्लोरी की कहानी?

'ग्लोरी' की कहानी की बात करें तो सीरीज दो भाईयों देव (दिव्येंदु शर्मा) और रवि (पुलकित सम्राट) के इर्द-गिर्द घूमती है, दोनों की एक बहन है, जिसका नाम गुड़िया (जन्नत जुबैर) है। गुड़िया हरियाणा के एक बॉक्सिंग कोच की बेटी है, जो अपने पिता के स्टूडेंट निहाल से प्यार करती है। इसी बीच निहाल को पता चलता है कि, गुड़िया प्रेग्नेंट है और दोनों शादी करना चाहते हैं, तभी निहाल का कत्ल हो जाता है और गुड़िया पर भी जानलेवा हमला होता है। इसके बाद देव और रवि अपनी बहन गुड़िया (जन्नत जुबैर) पर जानलेवा हमले और उसके बॉयफ्रेंड बॉक्सर निहाल सिंह के मर्डर के पीछे का सच पता करने के लिए अपने घर लौटते हैं। कातिल कौन है, कैसे मिलेगा और दोनों भाई अपना घर छोड़कर क्यों गए थे, पूरे सीरीज की कहानी 7 एपिसोड में समेटी गई है।

नेटफ्लिक्स पर मचाई धूम

1 मई को रिलीज हुई सीरीज में दिव्येंदु शर्मा, पुलकित सम्राट, आशुतोष राणा, जन्नत जुबैर, सिकंदर खेर, सुविंदर विक्की, सयानी गुप्ता और कुणाल ठाकुर जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, जिसमें मार-धाड़ और एक्शन की कोई कमी नहीं है। खास बात तो ये है कि इसने आते ही नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग में अपनी जगह बना ली है और वो भी नंबर 3 पर।

ये भी पढ़ेंः मेजर पिता और आर्मी डॉक्टर मां का बेटा, बना बॉलीवुड का स्टार विलेन, इंडस्ट्री की राजनीति ने तोड़ा दिल, एक्टिंग छोड़ बने नेवल अफसर

ईरान का इकलौता हिंदू विष्णु मंदिर, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया 134 साल पुराने देवालय का वीडियो, नक्काशी देख चौंके लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन