नेटफ्लिक्स के शो "द बैड्स ऑफ बॉलीवुड" में नजर आ चुके मशहूर मेहरजान माजदा एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नाओमी फेलफेली से शादी कर ली है। उन्होंने पारंपरिक पारसी रीति-रिवाज से शादी की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जब से उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, सोशल मीडिया यूजर्स और इंडस्ट्री के उनके साथियों ने बधाई संदेशों की बाढ़ ला दी है। शादी की तस्वीर में, दोनों पारंपरिक वेडिंग आउटफिट में सजे-धजे दिखाई दे रहे हैं, और मेहरजान अपनी दुल्हन के माथे पर किस कर रहे हैं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि नाओमी फेलफेली भारतीय-ईरानी हैं।
मेहरजान माजदा ने गर्लफ्रेंड से की शादी
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मेहरजान ने शादी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मुझे बहुत खुशी है कि मैंने वह पहला मैसेज भेजा... हे मिसेज !" अभिनेता ऋत्विक सहोरे ने कमेंट में लिखा, "अरे बधाई हो भाई।" इश्कबाज अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव ने लिखा, "वाह, खुशियां मुबारक हो।" पोस्ट पर अब तक 2 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में मेहजान माजदा
36 वर्षीय अभिनेता मेहरजान माजदा ने आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म "द बैड्स ऑफ बॉलीवुड" में फ्रेडी के लिए काम करने वाले एक टैलेंट एजेंट, जीजीभॉय की भूमिका निभाई थी। इस हिट सीरीज़ में बॉबी देओल, लक्ष्य, राघव जुयाल, सहर बंबा, मोना सिंह, अन्या सिंह, मनोज पाहवा, रजत बेदी और कई अन्य सितारे शामिल हैं। "द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड" का निर्माण गौरी खान ने रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के तहत किया है और इसका संगीत शाश्वत सचदेव ने दिया है।
क्या कर रहे हैं मेहरजान माजदा?
काम की बात करें तो, मेहरजान माजदा ने अपने अभिनय करियर में अब तक कई टेलीविजन शो और फिल्मों में काम किया है। उनके चर्चित प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इनमें 'शॉर्टकट रोमियो', 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड', 'बुलेट्स' और 'औरों में कहां दम था' शामिल हैं। इसके अलावा वह आर्यन खान की डायरेक्टोरियल सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने टैलेंट एजेंट जीजीभॉय का किरदार निभाया था और अपने किरदार को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
ये भी पढ़ेंः फैंस ने ढूंढ निकाली 'धुरंधर' के जमील जमाली की रियल बेटी, ग्लैमर में सारा अर्जुन से नहीं कम, करती हैं ये काम
Latest Bollywood News