1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ग्लैमर में सहर बांबा से भी आगे हैं ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की सान्या, रियल लाइफ में हैं बोल्ड बेब

ग्लैमर में सहर बांबा से भी आगे हैं ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की सान्या, रियल लाइफ में हैं बोल्ड बेब

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की रिलीज के बाद से ही इसकी कास्ट की चर्चा हो रही है। सीरीज में एक किरदार काफी पसंद किया जा रहा है और ये है सान्या का। रियल लाइफ में सान्या बोल्ड बाला हैं।

The Bads of Bollywood Sanya AKA anya singh - India TV Hindi
Image Source : THE BADS OF BOLLYWOOD SCREEN GRAB आन्या सिंह और लक्ष्य।

लेटेस्ट वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ समय खूब सुर्खियों में है। यह सीरीज 18 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई और इसे बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने निर्देशित किया है। आर्यन की पहली निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज ने दर्शकों और आलोचकों दोनों का दिल जीत लिया है। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक ऐसी कहानी है जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक आउटसाइडर के संघर्ष और उस संघर्ष को पार कर इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की जद्दोजहद को दर्शाती है। सीरीज में कई बड़े सितारों के कैमियो शामिल हैं, लेकिन इसके बावजूद कलाकारों की शानदार एक्टिंग ने पूरी कहानी को मजबूती से आगे बढ़ाया है।

आन्या ने अभिनय से जीता दिल

सीरीज के मुख्य कलाकारों में लक्ष्य लालवानी और सहर बंबा के अलावा कई अन्य कलाकारों ने भी अपनी अदाकारी से कहानी में जान फूंक दी है। इनमें से एक खास नाम है आन्या सिंह का, जिन्होंने आसमान सिंह (लक्ष्य) की मैनेजर सान्या का किरदार निभाया है। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों से काफी तारीफें मिल रही हैं। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में आन्या सिंह का लुक काफी एलिगेंट और डीसेंट नजर आता है, लेकिन असल जिंदगी में वे अपनी बोल्डनेस और ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी भी जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.86 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां वे अपने स्टाइलिश और बोल्ड फोटोज साझा करती रहती हैं। बिकिनी हो, बॉडीकॉन ड्रेस या ट्रेडिशनल आउटफिट, आन्या हर तरह के फैशन को बेहद खूबसूरती से कैरी करती हैं, जो उनके फैशन सेंस को दर्शाता है। उनकी ग्लैमरस फोटोज देखकर कोई भी अपनी नजरें उनसे नहीं हटा पाता। वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से पहले, आन्या सिंह ने फिल्मों और टीवी जगत में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘कैदी बैंड’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘खो गए हम कहां’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा, वे वेब सीरीज ‘नेवर किस योर बेस्टफ्रेंड’ के दोनों सीजन और ‘जी करदा’ जैसी लोकप्रिय वेब शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

कई सितारों को मिली पहचान

इस तरह ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने न केवल आर्यन खान के निर्देशन को सफल शुरुआत दी है, बल्कि इसमें अभिनय कर रही आन्या सिंह जैसे कलाकारों की प्रतिभा को भी नई पहचान दी है। उनके शानदार प्रदर्शन और ग्लैमरस व्यक्तित्व ने दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता और बढ़ा दी है। आने वाले समय में उनका बॉलीवुड में और बड़ा मुकाम हासिल करने की संभावना बहुत मजबूत नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें: सामने था दिग्गज एक्टर, देखते ही पास आई महिमा चौधरी की लाडली, छुए पैर, लोग बोले- क्यूटी के संस्कार ऊंचे हैं

मौत से 24 घंटे पहले जुबिन गर्ग ने शेयर किया वीडियो, देखकर चीर उठेगा फैंस का दिल, ‘या अली’ ने बनाया स्टार

Latest Bollywood News