'द फैमिली मैन सीजन 3' का ट्रेलर आज लॉन्च कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट शुक्रवार दोपहर मुंबई में आयोजित किया गया, जहां शो की पूरी कास्ट मौजूद थी। इस मौके पर अभिनेत्री अश्लेषा ठाकुर भी मौजूद रहीं। उन्होंने काले रंग की स्ट्रैपलेस स्टाइलिश ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं और सभी की नजरें उन पर टिकी थीं, लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि पूरे स्टाइल की किरकिरी हो गई। अब इस ऊप्स मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद उनके कई चाहने वाले फिक्रमंद भी हो गए हैं।
आखिर हुआ क्या?
'द फैमिली मैन सीजन 3' में मनोज बाजपेयी की बेटी धृति का रोल निभाने वाली अश्लेषा ठाकुरजब मंच पर आईं तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि सभी शॉक हो गए। इवेंट के दौरान एक छोटा सा हादसा हो गया। प्रियामणि का हाथ थामे और शारिब हाशमी के साथ स्टेज से उतरते वक्त अश्लेषा ठाकुर का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसल गईं। हाई हील में उनका बैलेंस ऐसा बिगड़ा की वो सीढ़ियों पर धड़ाम से नीचे गिरीं। इस दौरान उनकी ड्रेस थोड़ी खिसक गई, जिससे हल्का सा वार्डरोब मालफंक्शन हो गया। हालांकि, प्रियामणि ने तुरंत उन्हें थाम लिया और मंच पर मौजूद एक टीम सदस्य ने भी आकर उनकी मदद की। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
यहां देखें वीडियो
लोगों का रिएक्शन
अब लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कई लोग उनके लिए फिक्रमंद दिखे, वहीं कुछ ने अटपटे कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अगर आरामदायक नहीं है तो ऐसी हील्स पहननी ही क्यों?' एक और शख्स ने लिखा, 'काश वो ठीक हों, उन्हें चोट आई होगी।' वहीं एक शख्स ने लिखा, 'क्या हाल हुआ होगा बेचारी का।' इस तरह के कई कमेंट्स देखने को मिले। हम यही उम्मीद करते हैं कि उनकी हालत ठीक हो।
कैसा है ट्रेलर?
अब बात करें ट्रेलर की 'द फैमिली मैन 3' में श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) अपने बच्चों को अपनी असली नौकरी के बारे में बताते नजर आते हैं। एक मजेदार पल में जब वह कहते हैं कि वह एक “एजेंट” हैं तो बेटा मासूमियत से पूछता है, 'ट्रैवल एजेंट?' ट्रेलर में आगे श्रीकांत को एक वांछित अपराधी के रूप में दिखाया गया है, जो इस बार अपने परिवार के साथ भाग रहा है। वहीं जयदीप अहलावत इस सीजन में उसे पकड़ने वाले अधिकारी की भूमिका में नजर आते हैं। कहानी इस बार पूर्वोत्तर भारत के ड्रग कार्टेल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक्शन, थ्रिल और पारिवारिक ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण पेश करती है। द फैमिली मैन सीजन 3 21 नवंबर 2025 को रिलीज होगा।
ये भी पढ़ें: The Family Man 3 Trailer: जयदीप अहलावत बदलेंगे पूरा खेल, बेटे के सामने श्रीकांत तिवारी खोलेगा जिंदगी का सबसे बड़ा राज
मंच पर रोने लगा ईशा अंबानी का बेटा, फिर झट से पास आईं मामी राधिका मर्चेंट, इस अंदाज से चुटकियों में लौटाई हंसी
Latest Bollywood News