1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मंच पर रोने लगा ईशा अंबानी का बेटा, फिर झट से पास आईं मामी राधिका मर्चेंट, इस अंदाज से चुटकियों में लौटाई हंसी

मंच पर रोने लगा ईशा अंबानी का बेटा, फिर झट से पास आईं मामी राधिका मर्चेंट, इस अंदाज से चुटकियों में लौटाई हंसी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 07, 2025 03:05 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 03:32 pm IST

ईशा अंबानी के बेटे को राधिका खूब लाड करती हैं और इसकी झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है। रोते हुए बच्चे के चेहरे पर राधिका ने मैजिकल अंदाज में हंसी ला दी और अब इसका क्यूट वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

radhika merchant isha ambani son- India TV Hindi
राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी का बेटा कृष्णा। Image Source : VRAL BHIYANI

अंबानी फैमिली और पीरामल फैमिली एक इवेंट में साथ नजर आई। ईशा अंबानी, आनंद पीरामल के साथ नीता अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट भी मौजूद रहीं। इस दौरान ईशा अंबानी अंबानी के बेटे और राधिका मर्चेंट के बीच एक क्यूट मोमेंट की झलक देखने को मिली। दोनों के बीच की प्यारी बॉन्ड भी उजागर हुई और ये भी साफ हुआ कि राधिका मर्चेंट बच्चों को कितना प्यार करती हैं। सामने आया ये क्यूट वीडियो काफी वायरल हो रहा और लोग इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

रोने लगा कृष्णा

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंच पीरामल और अंबानी परिवार नजर आ रहा है। इस दौरान ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का बेटा भी मंच पर मौजूद है और इसी दौरान वो रोने लगता है। नीता अंबानी के पास राधिका पहुंचती हैं और झट से कृष्णा को अपनी गोद में लेती हैं। इसके बाद वो उसे लेकर नीचे उतरती हैं। रास्ते में मिलते हर शख्स से मुस्कुरा कर बातें करते हुए वो पास में बैठे क्लासिकल म्यूजिशियन्स के पास पहुंचती हैं। इस दौरान वो कृष्णा को गोद में उठाए रखती हैं और उनको लुभाने वाली बाते बताती हैं ताकि वो चुप हो जाएं।

यहां देखें वीडियो

राधिका ने किया लाड

जैसे ही राधिका मर्चेंट बांसुरी बजा रहे शख्स के पास जाती हैं तो कृष्णा भी उनके साथ उसे देखने लगता है। वो उसको गोद में लिए हुए ही डांस करती हैं और ऐसे में वो झट से खुश हो जाता है और रोना बंद करके म्यूजिशियन्स को देखने लगता है। ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है और इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर जाहिर हो रहा है कि राधिका की बच्चों संग काफी अच्छी बॉन्डिंग है और अपनी मामी वाली ड्यूटीज को काफी अच्छे से निभाती हैं। सामने आए वीडियो में आप राधिका मर्चेंट को ग्रीन सूट में देख सकते हैं, वो बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आ रही हैं और अपनी अदाओं से दिल जीत रही हैं।

लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। फैंस इन पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'राधिका परफेक्ट मामी हैं और वो बच्चों को काफी ज्यादा प्यार करती हैं।' एक शख्स ने लिखा, 'राधिका मर्चेंट की श्लोका और ईशा दोनों के ही बच्चों के साथ अच्छी बॉन्ड है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'राधिका ने कैसे झट से ईशा के बेटे को चुप करा दिया, वो काफी अच्छी मम्मी बनेंगी।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'अब तो राधिका को भी बेबी प्ला कर ही लेना चाहिए।'

ये भी पढ़ें: जिस सुपरस्टार को सुलक्षणा पंडित ने जिंदगी भर किया प्यार, तनहाई में काटे दिन, उसकी मौत की तारीख पर ही त्यागी दुनिया

सुलक्षणा पंडित की अंतिम विदाई की रुला देने वाली झलक आई सामने, अर्थी पर पड़ा था शव, रोता-बिलखता रहा परिवार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन