1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द इंडिया स्टोरी' की बॉक्स ऑफिस पर फीकी शुरुआत, काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की फिल्म ने पहले दिन कमाए 16 लाख

'द इंडिया स्टोरी' की बॉक्स ऑफिस पर फीकी शुरुआत, काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की फिल्म ने पहले दिन कमाए 16 लाख

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' ने भारत में पहले दिन 16 लाख रुपये की नेट कमाई की। हालांकि, पहले दिन का कलेक्शन निराशाजनक रहा और अब सभी की नजरें वीकेंड की कमाई पर है।

Shreyas Talpade, Kajal Aggarwal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SHREYASTALPADE27 श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी', जो सिनेमाघरों में 24 जुलाई को रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धीमी शुरुआत के साथ इस फिल्म ने निराशाजनक कमाई की। मशहूर कलाकारों के होने के बावजूद, फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करती दिखी और इसकी कमाई भी उम्मीद से कम रही। हालांकि, फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। इस फिल्म को इंडिया टीवी ने 3 रेटिंग दी है, जिसे चेतन डीके ने बनाया है।

'द इंडिया स्टोरी' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार 'द इंडिया स्टोरी' ने पहले दिन भारत में 16 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 18 लाख रुपये रहा, जबकि इसका दुनिया भर में ग्रॉस कलेक्शन भी लगभग 18 लाख रुपये ही रहा। फिल्म ने पहले दिन विदेश से कोई कमाई नहीं की। 'द इंडिया स्टोरी' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। फिल्म को मुनाफे की ओर बढ़ने के लिए वीकेंड पर कलेक्शन में काफी बढ़ोतरी और सिनेमाघरों में लगातार अच्छे प्रदर्शन की जरूरत होगी।

द इंडिया स्टोरी को मिले शानदार रिव्यू

'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन इन प्रोग्रेस' चेतन डीके द्वारा निर्देशित और सागर बी. शिंदे द्वारा निर्मित एक सोशल ड्रामा फिल्म है। काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं और फिल्म में मुरली शर्मा, मनीष वाधवा, त्रिशा सारडा, अतुल तिवारी, कमलेश सावंत और शाम मशालकर भी हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म जबरदस्त चर्चा में है और इसे सोशल मीडिया पर बी बहुत अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

तीन भाषा में रिलीज हुई द इंडिया स्टोरी

फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' की शूटिंग जनवरी 2025 में पुणे, महाराष्ट्र में शुरू हुई और उसी साल अक्टूबर में पूरी हुई। इसके कुछ हिस्से कोल्हापुर में भी शूट किए गए थे। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई।

ये भी पढ़ें - अजय देवगन या अक्षय कुमार, कौन है सेट का सबसे बड़ा 'प्रैंकस्टर'? श्रेयस तलपड़े का धमाकेदार खुलासा!

The India Story Review: थाली में जहर के कड़वे सच को उजागर करती है श्रेयस तलपड़े की फिल्म, कमियों के बावजूद आंखें खोलने वाली फिल्म

Latest Bollywood News