A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस एक्टर ने दी लगातार 8 हिट फिल्में, फिर 4 फ्लॉप, अब इन 3 बड़ी फिल्मों पर टिका है करियर

इस एक्टर ने दी लगातार 8 हिट फिल्में, फिर 4 फ्लॉप, अब इन 3 बड़ी फिल्मों पर टिका है करियर

एक रेडियो जॉकी से शुरुआत करने वाले इस एक्टर ने 2012 में फिल्म 'विकी डोनर' से अभिनय में डेब्यू किया। अपनी एक्टिंग के अलावा ये हीरो अपने गानों के लिए भी जाना जाता है, जिन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं।

Ayushmann Khurrana- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AYUSHMANNK आयुष्मान खुराना

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर ऐसे हैं, जिन्होंने अपने करियर में सफलता हासिल करने के लिए काफी मेहनत की। लेकिन, बहुत कम लोग हैं, जिन्हें ये नेम-फेम मिल पाया। हम बात कर रहे हैं आयुष्मान खुराना की। ये सिनेमा का वो हीरो है, जिसने एंट्री करते ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। कोई बड़ा डेब्यू लॉन्च नहीं था, कोई सितारों से भरा परिवार नहीं था जिस पर भरोसा किया जा सके। फिर भी, उनकी पहली ही फिल्म ने भीड़-भाड़ को तोड़ दिया और बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। ​​हालांकि, बैक-टू-बैक हिट के बाद अगली तीन फिल्में असफल रहीं। उनमें से कोई भी न तो समीक्षकों को पसंद आई और न ही दर्शकों को। यह उनके करियर वो बुरा दौर था, जब उन्हें लोग भूलने लगे थे। लेकिन, अब 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म के साथ कमबैक करने को तैयार हैं।

8 हिट और 4 फ्लॉप देने वाला ये एक्टर कौन है

आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन और हिट फिल्में दी हैं। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 8 फिल्में हिट हुई। 2012 में 'विक्की डोनर', 2017 में आई 'बरेली की बर्फी' और 'शुभ मंगल सावधान', 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'अंधाधुन' सुपरहिट साबित हुई और 'बधाई हो' भी दर्शकों पसंद आई। 'ड्रीम गर्ल', 'आर्टिकल 15', 'बाला' भी सभी को पसंद आई जो 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन, कहते हैं न कब कौन अर्श से फर्श पर आ जाएगा पता नहीं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान के साथ हुआ है, जब 'चंडीगढ़ करे आशिकी', 'हवाईजादा', 'मेरी प्यारी बिंदु' और 'डॉक्टर जी' फ्लॉप हो गई।

2 साल बाद करेंगे धांसू कमबैक

आयुष्मान खुराना ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में अपने करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए खुलासा किया था कि उन्होंने एक छोटा सा ब्रेक लेने का फैसला इसलिए लिया था क्योंकि उन्हें अपनी अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करना था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके लिए लंबे समय तक मल्टी-टास्किंग काम करना कठिन है और वह गाने पर भी ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, 2 साल के छोटे ब्रेक के बाद आयुष्मान खुराना धमाकेदार कमबैक को तैयार हैं।

आयुष्मान खुराना की 3 अपकमिंग फिल्में

रश्मिका मंदाना के साथ आयुष्मान खुराना 'थामा' में नजर आने वाले हैं जो 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आयुष्मान खुराना और शारवरी नवंबर 2025 में सूरज बड़जात्या की पारिवारिक-मनोरंजन फिल्म की शूटिंग करेंगे, जिसका नाम अभी तक सामने नहीं आया है। इस लिस्ट में 2019 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनकर और अनन्या पांडे स्टारर 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल भी शामिल है, जिसमें आयुष्मान खुराना को कास्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें-

'थामा' ने एडवांस बुकिंग में मारी बाजी, 'एक दीवाने की दीवानियत' की बिकी इतनी टिकट

फिल्मी परिवार का वो 'तारा ', जिसके दमदार डायलॉग बने पहचान, ढलान पर था करियर फिर एक फिल्म ने कर दिया रीलॉन्च

Latest Bollywood News