A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धुरंधर के तूफान के बीच गुपचुप रिलीज हुई ऐसी फिल्म, 1 हफ्ते में ही कमा लिए 131 करोड़, देखता रह गया बॉलीवुड

धुरंधर के तूफान के बीच गुपचुप रिलीज हुई ऐसी फिल्म, 1 हफ्ते में ही कमा लिए 131 करोड़, देखता रह गया बॉलीवुड

धुरंधर के बॉक्स ऑफिस तूफान में जहां कपिल शर्मा और कार्तिक आर्यन की फिल्में गोते खाने लगी हैं, ऐसे में एक फिल्म ऐसी भी है जिसने 1 हप्ते में 131 करोड़ रुपये कूट दिए हैं। खास बात ये है कि ये फिल्म बिल्कुल गुपचुप अंदाज में आई है।

Avatar Fire And Aish- India TV Hindi
Image Source : IMAGE CREDIT: 20TH CENTURY STUDIOS अवतार: फायर एंड एश

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' बीते 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही लगातार फिल्म की चर्चा जोरों पर है और बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठा दिया है। इक्कीस फिल्म के मेकर्स ने धुरंधर के बॉक्स ऑफिस पर बवंडर को देखते हुए रिलीज डेट तक आगे बढ़ा दी है। वहीं बीते रोज रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म के कलेक्शन पर भी गहरा असर डाला है। लेकिन एक फिल्म ऐसी भी है जो धुरंधर के बॉक्स ऑफिस तूफान के बीच गुपचुप तरीके से रिलीज हुई और महज 1 हफ्ते में ही 131 करोड़ रुपयों की कमाई करने में सफल रही। इस फिल्म का नाम है 'अवतार फायर एंड एश'। 

1 हफ्ते में ही किया कमाल

अवतार फायर एंड एश बीते 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के साथ ही खूब सुर्खियां बटोरती रही। भले ही सिनेमाघरों में धुरंधर का जलवा देखने को मिल रहा था लेकिन इसके बाद भी अवतार का क्रेज कम नहीं हुआ। गुपचुप अंदाज में 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई फिल्म पहले ही दिन अपने सुपरहिट होने के संकेत दे चुकी थी और 22 करोड़ रुपयों की ओपनिंग भारत में की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 26 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद फिल्म ने तीसरे दिन 30, चौथे दिन 11, पांचवें दिन 11.5, छठवें दिन 13 और बीते रोज यानी सातवें दिन 17.5 करोड़ रुपयों की कमाई कर सभी को चौंका दिया है। खास बात ये है इस फिल्म ने बिना किसी शोरशराबे के 131 करोड़ रुपयों का कलेक्शन भारत से कर लिया है। लोगों में जहां धुरंधऱ की दीवानगी देखने को मिली तो वहीं अवतार का भी क्रेज कम नहीं हुआ। 

ब्रांड वेल्यू की दम पर चली फिल्म?

फिल्म 'अवतार फायर एंड एश' को डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने बनाया है जिनका नाम ही पूरी दुनिया में एक ब्रांड है। इससे पहले भी इस फिल्म के पार्ट्स ने कमाल किया है और लोगों का दिल जीता है। इसकी पुरानी फिल्मों का असर ही था कि बिना किसी पब्लिसिटी के भी ये फिल्म 1 हफ्ते में 131 करोड़ रुपयों की कमाई करने में सफल रही है। खासकर ऐसे समय में जब धुरंधर का बोलबाला चल रहा है और कपिल शर्मा की भी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं-2' भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई है। वहीं कार्तिक आर्यन की भी फिल्म पिटती नजर आ रही है। साथ ही फिल्म इक्कीस के मेकर्स ने भी धुरंधर का जलवा देखते हुए अपनी फिल्म की रिलीज डेट 1 जनवरी 2026 कर दी है। वहीं अवतार ने इसी तूफान के बीच एंट्री ली और 1 हफ्ते में ही 131 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया है। 

ये भी पढ़ें- मां बनने के बाद सामने आई कैटरीना कैफ की पहली झलक, नन्हे सैंटा संग खास रहा इस बार का क्रिसमस, तस्वीरों में दिखा एक्साइटमेंट

तान्या मित्तल की उड़ाई थी धज्जियां, फिर रोस्ट करने पर झेला ट्रोल्स का गुस्सा, अब कॉमेडियन ने क्यों छोड़ा सोशल मीडिया?

Latest Bollywood News