1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मम्मी की गोद में नजर आ रही ये बच्ची आज है सुपरस्टार, शाहरुख खान संग दी ब्लॉकबस्टर, पहचाना क्या?

मम्मी की गोद में नजर आ रही ये बच्ची आज है सुपरस्टार, शाहरुख खान संग दी ब्लॉकबस्टर, पहचाना क्या?

इस तस्वीर में अपनी मम्मी के गोद में नजर आ रही ये क्यूट बच्ची आज साउथ की लेडी सुपरस्टार है, जिन्होंने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने अपने करियर में तमिल, तेलुगु और कन्नड फिल्मों में काम किया है और खूब नाम कमाया है।

Nayanthara- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@NAYANTHARA लेडी सुपरस्टार नयनतारा

बॉलीवुड ही नहीं साउथ के भी स्टार्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन आज हम तस्वीर में दिख रही इस बच्ची की बारे में बताने जा रहे हैं जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार कहलाती हैं। इस हसीना की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिस वजह से उनके फैंस को हमेशा उन फोटो को देखने में दिलचस्पी रहती है कि वो बचपन में कैसे दिखते थे। अब साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा ने अपनी मां के जन्मदिन पर एक बहुत ही खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी मम्मी की गोद में नजर आ रही हैं।

ये बच्ची आज है लेडी सुपरस्टार?

आज भारत की टॉप एक्ट्रेस में से एक नयनतारा ने अपनी मां को बर्थडे विश करने के लिए उनके साथ अपनी बचपन की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें ओमाना कुरियन अपनी एक्ट्रेस बेटी पर प्यार लुटाते दिखाई दे रही हैं। अगर इस फोटो को देखा जाए तो इसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि यह एक्ट्रेस आज की सुपरस्टार नयनतारा है। साउथ एक्ट्रेस ने एक नोट भी लिखा, 'मेरी प्यारी अम्मा, जन्मदिन मुबारक हो। आपने हमारे जीवन के लिए जो प्यार, त्याग और प्रार्थनाएं की हैं, उनके लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं होंगे। आप हमारे परिवार की धड़कन हैं, हमारे हर कदम के पीछे की ताकत हैं और वह आशीर्वाद हैं, जिसके लिए हम हर दिन ब्रह्मांड का शुक्रिया अदा करते हैं। ढेर सारा प्यार अम्मा।'

Image Source : Instagram/@nayantharaमां ओमाना कुरियन की गोद में दिख रहीं नयनतारा

जुड़वां बच्चों की सुपरस्टार मां

नयनतारा जुड़वां बच्चों उयिर और उलग की मां हैं, जिनका जन्म 2022 में उनके पति और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन के साथ सरोगेसी के जरिए हुआ था। हाल ही में गुरुवार को 'जवान' एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों के साथ चेन्नई एयरपोर्ट पर दिखाई दी थी, जिसका एक वीडियो वायरल होने के बाद वह खूब चर्चा में थीं।

नयनतारा का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस आखिरी बार साइकोलॉजिस्ट स्पोर्ट ड्रामा 'टेस्ट' में आर माधवन और सिद्धार्थ के साथ नजर आई थीं। फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हुआ था और इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद वह फैंटेसी कॉमेडी फिल्म 'मूकुथी अम्मान 2' में नजर आएंगी। इसके अलावा, उनके पास साउथ स्टार यश के साथ 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स', 'डियर स्टूडेंट्स', 'मन शंकर वर प्रसाद गरु', 'मन्नानगट्टी सिंस 1960' और 'रक्कायी' भी हैं।

ये भी पढ़ें-

कौन हैं मीरा जैस्मिन? शादी के बाद एक्ट्रेस ने किया धांसू कमबैक, नयनतारा संग आईं नजर

नयनतारा का सालों पुराना सपना हुआ पूरा, तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी

Latest Bollywood News