1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Toxic का ट्रेलर रिलीज, यश के डबल रोल ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, गैंगस्टर की दुनिया में दिखा खतरनाक खेल

Toxic का ट्रेलर रिलीज, यश के डबल रोल ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, गैंगस्टर की दुनिया में दिखा खतरनाक खेल

यश की फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का ट्रेलर आ गया है, जिसमें उनके 'राया' और 'रूमी' वाले डबल रोल की झलक देखने को मिलेगी। टॉक्सिक का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है।

Toxic trailer released- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM KVN PRODUCTIONS YT टॉक्सिक के ट्रेलर में यश के डबल रोल ने मचाया तहलका।

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसका हर सीन एक्शन और इमोशन से भरपूर है। भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। अब 'टॉक्सिक' के ट्रेलर ने लोगों का उत्साह और बढ़ा दिया है, जिसमें दर्शकों को डायरेक्टर गीतू मोहनदास की बनाई गई जबरदस्त गैंगस्टर की दुनिया की झलक देखने को मिलेगी। 'KGF' फ़्रैंचाइजी की सफलता के बाद यश की अगली बड़ी फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म का अंदाज डार्क और स्टाइलिश है, जिसमें जबरदस्त एक्शन, रोमांस और गैंगस्टर की कहानी देखने को मिलेगी।

यश का 'टॉक्सिक' में दिखेगा डबल अवतार

गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई इस फिल्म में एक्टर यश 'राया' और 'रूमी' के डबल रोल में नजर आएंगे। ये दोनों किरदार बिल्कुल अलग-अलग अवतारों में दिखेंगे। फिल्म का ट्रेलर इसके क्राइम ड्रामा वाले माहौल पर फोकस करता है, लेकिन दोनों किरदारों के बीच के बड़े कनेक्शन को राज ही रखता है। 'टॉक्सिक' का ट्रेलर खतरे, ताकत और हैरान करने वाले किरदारों वाली दुनिया से रूबरू कराता है। दर्शक यश को कई दमदार अवतारों में देख सकते हैं। उनका रफ लुक और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस पूरे ट्रेलर को धमाकेदार बनाता है। टॉक्सिक ट्रेलर दर्शकों को अपराध, पावर और धोखे की एक खतरनाक दुनिया में ले जाता है। साथ ही जबरदस्त और स्टाइलिश एक्शन सीन की भी झलक देखने को मिलती है।

यश का खतरनाक अंदाज फैंस को आया पसंद

यह ट्रेलर पहले आए 'लेडीज एंड लेडीज' इंट्रोडक्शन वीडियो को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद आया है, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट में बढ़ा दी है। यह प्रोजेक्ट एक पुराने दौर की कहानी है और इसमें क्राइम, पावर और माफिया नेटवर्क की खतरनाक दुनिया को दिखाया गया है। मेकर्स एक स्टाइलिश एक्शन ड्रामा बनाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। साथ ही किरदारों के बीच के इमोशनल रिश्तों को भी काफी अहमियत दे रहे हैं। 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लोगों के बीच यश का खूंखार रूप चर्चा में बना हुआ है, जो बहुत पसंद किया जा रहा है। अब दर्शक यश को बड़े पर्दे पर इस खूंखार रूप में तहलका मचाते देखना चाहते हैं।

टॉक्सिक की धांसू स्टार कास्ट

गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं और नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में हैं। बताया जा रहा है कि यह गैंगस्टर ड्रामा 1940 और 1970 के दशक के बीच गोवा के ड्रग व्यापार और माफिया नेटवर्क की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म 26 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिससे आने वाले कुछ हफ्ते इसके प्रमोशन और दर्शकों की उम्मीदों के लिहाज से बहुत अहम हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी के बाद हुई इस हसीना की एंट्री, पहला लुक आया सामने, यश की फिल्म में निभाएंगी ये रोल

Latest Bollywood News