1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी के बाद हुई इस हसीना की एंट्री, पहला लुक आया सामने, यश की फिल्म में निभाएंगी ये रोल

'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी के बाद हुई इस हसीना की एंट्री, पहला लुक आया सामने, यश की फिल्म में निभाएंगी ये रोल

 Published : Dec 28, 2025 04:06 pm IST,  Updated : Dec 28, 2025 04:06 pm IST

यश और गीतू मोहनदास की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में हुमा कुरैशी के एलिजाबेथ किरदार का पहला लुक सामने आ चुका है। मार्च 2026 में रिलीज से पहले फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर धीरे-धीरे खुलासा हो रहा है।

Huma Qureshi- India TV Hindi
हुमा कुरैशी Image Source : INSTAGRAM/@IAMHUMAQ

मोस्ट अवेडेट फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स में हुमा कुरैशी एलिजाबेथ के किरदार में दिखाई देने वाली है। उनका पहला लुक सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है, जो लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है। रॉकिंग स्टार यश और गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित यह मल्टीस्टारर फिल्म 19 मार्च, 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस प्रोजेक्ट में एक्ट्रेस हुमा के किरदार की एंट्री ने अब अपने नए अवतार से हलचल मचा दी, जिसकी तुलना लोग हॉलीवुड फिल्म के कैरेक्टर से कर रहे हैं।

हुमा कुरैशी बनीं एलिजाबेथ

कब्रिस्तान में पुरानी कब्रों और पत्थर के फरिश्तों के बीच हुमा कुरैशी के किरदार को एक शानदार विजुअल स्टाइल में पेश किया गया है। एक विंटेज कार के बगल में ऑफ-शोल्डर ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए है, जिसे देख शायद आपको डर लग सकता है। फिल्म में हुमा कुरैशी का किरदार एलिजाबेथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जो सभी को बहुत पसंद आने वाला है।

हुमा कुरैशी का नया एक्सपेरिमेंटल रोल

हुमा कुरैशी के अब तक के करियर में फिल्मों और सीरीज में अलग-अलग तरह के रोल शामिल हैं और उन्हें वह हटके रोल प्ले करने के लिए जानी जाती हैं। टॉक्सिक में उनका काम उनके करियर को एक नई दिशा दे सकता है, जिसमें वह एक नए अवतार में दिखाई देगी। 

हुमा कुरैशी को क्यों मिला एलिजाबेथ रोल

डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने कास्टिंग की चुनौती के बारे में बात करते हुए कहा, 'इस रोल के लिए कास्टिंग शायद सबसे मुश्किल थी। इस किरदार के लिए एक ऐसे परफॉर्मर की जरूरत थी, जिसमें जबरदस्त टैलेंट और दमदार दिखाता हो। जिस पल हुमा मेरे सामने आईं, मैंने देखा कि उनमें कुछ खास है। उनमें एक सोफिस्टिकेशन और इंटेंसिटी थी, जिसने तुरंत मेरे लिए एलिजाबेथ के किरदार को जिंदा कर दिया। हुमा एक ऐसी एक्टर हैं, जो सवाल करती हैं... छानबीन करती हैं और एक रोल की आर्टिस्टिक को चुनौती देती हैं और वह बातचीत हमारी क्रिएटिव जर्नी का एक जरूरी हिस्सा बन गई। उन्हें हमेशा से टैलेंट का पावरहाउस माना जाता रहा है, लेकिन यह परफॉर्मेंस सेल्युलाइड पर एक दमदार, जबरदस्त नई मौजूदगी के आने का टर्निंग पॉइंट साबित होगा।

ये भी पढे़ं-

'धुरंधर' 23 दिन से बॉक्स ऑफिस पर कर रही रूल, चौथे शनिवार की इतनी कमाई

'धुरंधर' की आधी के चलते कमजोर पड़ा 'तू मेरी मैं तेरा' का कलेक्शन, कार्तिक-अनन्या का लव फॉर्मूला हुआ फेल?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन