1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर' की आधी के चलते कमजोर पड़ा 'तू मेरी मैं तेरा' का कलेक्शन, कार्तिक-अनन्या का लव फॉर्मूला हुआ फेल?

'धुरंधर' की आधी के चलते कमजोर पड़ा 'तू मेरी मैं तेरा' का कलेक्शन, कार्तिक-अनन्या का लव फॉर्मूला हुआ फेल?

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Dec 27, 2025 11:27 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 11:27 pm IST

'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन में उम्मीद से कम कमाई की है। फिल्म ने शनिवार को 5 करोड़ से थोड़ा ज्यादा कमाए। 'धुरंधर' के क्रेज के बीच कार्तिक आर्यन की फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में असफल रही।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे Image Source : INSTAGRAM/@KARTIKAARYAN

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' भारत में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले शनिवार को भारत में सिर्फ 5 करोड़ से थोड़ा ज्यादा नेट कलेक्शन किया। समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन 'धुरंधर' की आधी से इस फिल्म को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का बॉक्स ऑफिस

फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ और दूसरे दिन 5.25 करोड़ कमाए। तीसरे दिन शनिवार को इसने अपनी गति बनाए रखी और शुरुआती अनुमानों के अनुसार भारत में 5.25 करोड़ नेट कलेक्शन किया। अब तक, इसने भारत में 18.25 करोड़ नेट कमाए हैं। शनिवार को फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 19.43% देखने को मिली।

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी डे 3 हिंदी (2D) सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी

  • सुबह शो: 8.72%
  • दोपहर शो: 23.74%
  • शाम शो: 25.82%

कार्तिक-अनन्या की लव स्टोरी हुई फेल

यह फिल्म करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस की है। इसमें कार्तिक और अनन्या हैं, जिन्होंने पहले 2019 की फिल्म 'पति पत्नी और वो' में साथ काम किया था। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी एक कपल पर बेस्ड है, जो दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई। 

कार्तिक आर्यन ने बताई तू मेरी मैं तेरा की खूबी

हाल ही में कार्तिक ने अपनी नई फिल्म के बारे में बात की थी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने कहा था, 'मुझे खुशी है कि मुझे यह फिल्म मिली, जिस तरह करण (श्रीकांत शर्मा, राइटर) ने यह कहानी और किरदार लिखा और जिस तरह समीर सर ने अपने डायरेक्शन से इस विजन को आगे बढ़ाया। वह बहुत बढ़िया था। बहुत कम फिल्ममेकर ऐसे होते हैं जो एक रोमांटिक फिल्म में बिना उपदेश दिए, मनोरंजक तरीके से कोई मैसेज दे पाते हैं।'

धुरंधर की आधी का तू मेरी मैं तेरा के कलेक्शन पर असर

'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 23वें दिनों में भी अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में 668.00 करोड़ रुपये कमा लिए। वहीं, 'धुरंधर' की शनिवार, 27 दिसंबर को कुल 37.21% हिंदी ऑक्यूपेंसी थी। ऐसे में दर्शक कार्तिक-अनन्या की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' देखने के बजाय रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल की फिल्म देख रहे हैं, जिसका क्रेज खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

ये भी पढे़ं-

तारा सुतारिया का इन स्टार्स संग जुड़ा नाम, इस एक्स बॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस की फ्रेंड से की शादी, अब वीर पहाड़िया को कर रहीं डेट

सलमान खान की हीरोइन बन किया डेब्यू, 16 की उम्र में बनी बॉलीवुड स्टार, अब एक्टिंग छोड़ कर रहीं ये काम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन