1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजित कुमार की सिल्वरस्टोन ले मैन्स रेस में CM विजय संग दिखीं तृषा कृष्णन, वीडियो वायरल

अजित कुमार की सिल्वरस्टोन ले मैन्स रेस में CM विजय संग दिखीं तृषा कृष्णन, वीडियो वायरल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और तृषा कृष्णन साथ में सिल्वरस्टोन में एक्टर-रेसर अजित कुमार को मैन्स कप रेस में सपोर्ट करने पहुंचे। दोनों का एक वीडियो अब तेजी से ऑनलाइन वायरल हो रहा है।

Trisha Krishnan CM Vijay- India TV Hindi
Image Source : X/@POKKIRI_VICTOR सीएम विजय और तृषा कृष्णन

यूनाइटेड किंगडम से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय साउथ एक्टर-रेसर अजित कुमार की 'मिशेलिन ले मैन्स कप' रेस के लिए सिल्वरस्टोन में दिखाई दिए। इस दौरान तृषा कृष्णन भी वहां मौजूद थीं। इन क्लिप्स में विजय को सिल्वरस्टोन राउंड से पहले सर्किट पर अजित का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। ये क्लिप्स ऑनलाइन काफी वायरल हो रही हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रहे।

मैन्स रेस में साथ दिखे CM विजय और तृषा

UK में रहने वाले विजय और अजित के फैंस को जब पता चला कि ये दोनों स्टार्स 'ले मैन्स रेस' के लिए सिल्वरस्टोन में होंगे तो वे वहां बड़ी संख्या में पहुंच गए। रेस से पहले, जब विजय और अजित एक टेंट में इंतजार कर रहे थे तो फैंस ने तृषा को भी उनके साथ देखा। एक फैन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया और लिखा, 'तृषा को AK और थलापति के टेंट में देखा गया।' तृषा कृष्णन शनिवार को सिल्वरस्टोन पहुंचीं और रेसिंग सर्किट पर बने टेंट में जाने से पहले उन्हें जींस, टी-शर्ट और मैरून जैकेट पहने कार से बाहर निकलते हुए देखा गया।

विजय और तृषा कृष्णन का वीडियो वायरल

अजित की रेस के दौरान CM विजय, तृषा कृष्णन और आधव साथ में स्टैंड्स में खड़े नजर आए। इस बीच एक पल के लिए कैमरा उनकी तरफ घूमता है, जब एक्ट्रेस तृषा नीचे झांककर देखती है कि क्या हो रहा है और उसी वक्त विजय उन्हें देखते हैं। विजय और तृषा का यह पल देखते ही देखते वायरल हो गया है और सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। मैन्स रेस के खास मौके पर विजय ने रेस के लिए जींस, काली टी-शर्ट और भूरी जैकेट पहनी थी, जबकि तृषा ने भी जींस, व्हाइट टी-शर्ट और भूरी जैकेट पहनी थी।

CM विजय ने अजित कुमार को लगाया गले

सिल्वरस्टोन का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें विजय रेसिंग सर्किट पर अजित की ओर तेजी से बढ़ते और उन्हें गले लगाते हुए दिख रहे हैं। अजित ने मिशेलिन ले मैन्स कप के सिल्वरस्टोन राउंड से पहले वेन्यू पर विजय का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया।

तृषा कृष्णन और विजय की खास बॉन्ड

इससे पहले तृषा कृष्णन मई 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं। उन्हें विजय के परिवार के साथ देखा गया था और बाद में विजय के पहले संबोधन के दौरान वह भावुक हो गई थीं। हाल ही में वह स्वतंत्रता दिवस पर भी विजय के परिवार संग नजर आई थीं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के दोस्त बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें - CM विजय के माता-पिता संग दिखीं तृषा कृष्णन, स्वतंत्रता दिवस के इवेंट से झलकियां वायरल

Latest Bollywood News