1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. CM विजय के माता-पिता संग दिखीं तृषा कृष्णन, स्वतंत्रता दिवस के इवेंट से झलकियां वायरल

CM विजय के माता-पिता संग दिखीं तृषा कृष्णन, स्वतंत्रता दिवस के इवेंट से झलकियां वायरल

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 15, 2026 12:12 pm IST,  Updated : Aug 15, 2026 12:12 pm IST

चेन्नई में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने झंडा फहराया। वहीं, तृषा कृष्णन भी इस खास मौके पर तमिलनाडु के सीएम के माता-पिता के साथ नजर आईं।

CM vijay- India TV Hindi
विजय के पैरेंट्स संग दिखीं तृषा कृष्णन Image Source : INSTAGRAM/@ANI_TRENDING

15 अगस्त 2026 की सुबह चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस कार्यक्रम में कई अन्य जानी-मानी हस्तियां भी नजर आईं, जिसमें तृषा कृष्णन भी शामिल थीं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस मुख्यमंत्री विजय के माता-पिता एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के साथ बैठी दिखीं। वायरल वीडियो में आप एक्ट्रेस को विजय के माता-पिता के साथ बातचीत करते देख सकते हैं और कार्यक्रम में मौजूद अन्य मेहमानों से भी बात करती दिखीं। इस कार्यक्रम के कई वीडियो अब ऑनलाइन चर्चा में बने हुए हैं।

CM विजय के माता-पिता संग दिखीं तृषा कृष्णन,

वीडियो में तृषा कृष्णन पीली साड़ी और गजरा पहने CM विजय के आने का इंतजार करती हुई दिख रही हैं। दूसरी क्लिप में 'लियो' एक्ट्रेस विजय के माता-पिता के बगल में बैठी दिखीं। परेड के दौरान उन्होंने विजय को सैल्यूट भी किया। मई में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था, जहां चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तृषा सबसे आगे वाली लाइन में बैठी थीं। हाल के महीनों में विजय और तृषा अपने रिश्ते को लेकर ऑनलाइन चर्चा में हैं। हालांकि, दोनों ने इन खबरों पर अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। दिलचस्प बात यह है कि विजय के माता-पिता के साथ तृषा के बैठने के तरीके से भारतीय तिरंगे का एक अनजाने में बना दृश्य भी सामने आया। एक तरफ केसरिया रंग के कपड़ों में तृषा, बीच में सफेद कपड़ों में विजय के पिता और दूसरी तरफ हरी साड़ी पहने उनकी मां बैठी दिखीं।

विजय और तृषा के डेटिंग रूमर्स

चंद्रशेखर जोसेफ विजय और तृषा कृष्णन पहली बार कलपति परिवार के रिसेप्शन में एक साथ नजर आए थे। यह मुलाकात संगीता की तलाक की अर्जी दाखिल होने के कुछ दिनों बाद हुई थी। तब से ही उनके बीच अफेयर की अफवाहें चल रही हैं। विजय और तृषा ने 'लियो', 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम', 'घिल्ली', 'मंकथा', 'आथी' और 'तिरुपाची' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

विजय की पत्नी ने तलाक का केस लिया वापस

इस बीच विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने 7 अगस्त 2026 को चेंगलपट्टू की फैमिली कोर्ट से अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली। अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यह कपल तलाक ले रहा है या नहीं।

विजय की आखिरी फिल्म

विजय की पिछली फिल्म 'जन नायकन', जो पिछले महीने रिलीज हुई थी। उसे बॉक्स ऑफिस पर औसत रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने भारत में 195.29 करोड़ रुपये की नेट कमाई की और दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 319.88 करोड़ रुपये रही।

ये भी पढ़ें - अफेयर रूमर्स के बीच विजय और तृषा कृष्णन साथ आए नजर, चेन्नई रिसेप्शन से वायरल हुआ Video

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन